INDvSL दिल्ली टेस्टः चौथे दिन का खेल समाप्त, श्रीलंका का स्कोर 31/3

नई दिल्ली। भारत और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा व आखिरी मैच दिल्ली के फिरोज शाह कोटला मैदान पर खेला जा रहा है। भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। विराट कोहली ने टीम में दो बदलाव किए। शिखर धवन की वापसी हुई है और वे केएल राहुल की जगह खेलेंगे।
वहीं उमेश यादव को बाहर रख कोहली ने शमी पर दांव खेला। पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 7 विकेट के नुकसान पर 536 रन बनाकर पारी घोषित कर दी। भारत की तरफ से मुरली विजय ने शतक (155) और विराट कोहली ने दोहरा शतक (243) लगाया। इसके अलावा रोहित शर्मा ने 65 रनों की पारी खेली।
जवाब में श्रीलंकाई कप्तान दिनेश चंदीमल (नाबाद 147*) और एंजेलो मैथ्यूज (111) के शतकों की मदद से श्रीलंका टीम तीसरे दिन स्टम्प्स तक 9 विकेट पर 356 रन बना लिए थे। दिन का खेल खत्म होने तक दिनेश चांडीमल (147) और लक्षण संदाकन (0) क्रीज पर थे। हालांकि चौथे दिन का खेल शुरू होने पर चांडीमल ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर श्रीलंका का स्कोर 373 पर पहुंचा दिया। हालांकि 164 रन बनाकर ईशांत का शिकार बने।
भारत की तरफ से अश्विन और ईशांत ने तीन, शमी, जडेजा ने दो-दो विकेट झटके। भारत को पहली पारी के आधार पर 163 रनों की बढ़त हासिल हुई।
हालांकि भारत के दूसरी पारी की शुरुआत खराब रही और पिछले पारी के शतकवीर मुरली विजय केवल 9 रन बनाकर सुरंगा लकमल का शिकार हुए।
मुरली विजय के बाद भारत को अजिंक्य रहाणे के रूप में दूसरा झटका। रहाणे 10 रन बनाकर आउट हुए। कुल मिलाकर रहाणे का प्लॉप प्रदर्शन जारी है। रहाणे का विकेट दिलरुवान परेरा ने लिया।
रहाणे का विकेट सस्ते में खोने के बाद पुजारा ने धवन के साथ मिलकर शानदार बल्लेबाजी का नजारा पेश किया। लेकिन पुजारा फिफ्टी बनाने से चूक गए। पुजारा ने 66 गेंदों में 5 चौकों की मदद से 49 रन बनाए।
पुजारा के जाने के बाद शिखर धवन ने अपने जन्मदिन के मौके पर न केवल शानदार फिफ्टी जड़ी बल्कि टेस्ट क्रिकेट में अपने 2000 रन भी पूरे किए। हालांकि तेजी से रन बनाने के चक्कर में धवन 67 रन बनाकर स्टंप आउट हुए।
धवन के बाद भारतीय कप्तान विराट कोहली ने एक बार फिर से अपना नेचुरल खेल दिखाते हुए टेस्ट क्रिकेट की 15वीं फिफ्टी जड़ दी। हालांकि तेजी से रन बनाने के चक्कर में विराट कोहली भी टी20 की तरह ऊंचा शॉट खेलकर गमगे का शिकार बन गए। कोहली ने 58 गेंदों में तीन चौकों की मदद से 50 रन बनाए।
विराट कोहली के जाते ही रोहित शर्मा ने भी अपनी फिफ्टी पूरी की और टीम इंडिया ने पारी 409 के स्कोर पर घोषित कर दी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
