IPL 2018 : रोहित, पांड्या बंधुओं को रिटेन कर सकती है मुंबई

नई दिल्ली। वहीं दिल्ली डेयरेविल्स ऋषभ पंत और श्रेयस अय्यर को टीम में बनाए रख सकती है। खिलाड़ियों को रिटेन करने के लिए अंतिम तिथि चार जनवरी है। ऐसे में लगभग सभी फ्रेंचाइजी ने तय कर लिया है कि उन्हें किन खिलाड़ियों को टीम में बनाए रखना है और किन्हें उन्हें राइट टू मैच (आरटीएम) कार्ड से खरीदना है।
बीसीसीआई के एक अधिकारी ने कहा, 'कप्तान रोहित शर्मा रिटेन करने के लिए स्वाभाविक पसंद होंगे, क्योंकि उनकी अगुआई में टीम ने 3 आईपीएल खिताब जीते हैं। हार्दिक पंड्या मैच विनर हैं और तीसरा खिलाड़ी क्रुणाल पंड्या हो सकते हैं।'कृणाल ने अभी तक भारत की तरफ से मैच नहीं खेला है और ऐसे में उन्हें तीन करोड़ रुपए में रिटेन किया जा सकता है, जबकि अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी को इसके लिए सात करोड़ रुपए देने होंगे। इसके अलावा कृणाल ने पिछले साल बहुत अच्छा प्रदर्शन किया था।' पता चला है कि कृणाल को रिटेन करना रणनीतिक फैसला है ताकि टीम कीरोन पोलार्ड और जसप्रीत बुमराह को राइट टू मैच कार्ड से खरीद सके।
बीसीसीआई अधिकारी ने कहा, 'मुंबई इंडियंस पांच खिलाड़ियों को रिटेन करने की वकालत करता है। ये पांचों उसके मैच विजेता हैं और अगर वे अपनी रणनीति बदलते हैं तो यह हैरानी भरा होगा।' यह पता चला है कि दिल्ली ने अभी यह तय नहीं किया है कि वह दो या तीन खिलाड़ियों को रिटेन करे, लेकिन पंत और अय्यर को रिटेन किया जाना तय है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
