आईपीएल मुद्दे का पड रहा है खिलाडियों पर असर..नीलसन
एडिलेड 18 फरवरी. वार्ता. आस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के कोच टिम नीलसन ने कहा है कि इंडियन प्रीमियर लीग.आईपीएल. और पाकिस्तान दौरे को लेकर बने संदेह के माहौल से उनके खिलाडियों की मनोदशा पर असर पड रहा है
नीलसन ने यहां संवाददाताओं से कहा कि निस्संदेह उनकी टीम के सदस्यों पर आईपीएल और पाकिस्तान दौरे से संबंधित मुद्दों का असर पडा है1 उन्होंने कहा... यह कुछ वैसा ही है जैसे कि आप अपने काम पर जाएं और अपने बच्चे को स्कूल में दाखिला दिलाने अथवा अपने प्रमोशन को लेकर चिंतित हों1 इन बातों के कारण मुश्किलें बढने लगती हैं1... हालांकि उन्होंने इस बात को नहीं स्वीकार किया कि इन मुद्दों पर बने गतिरोध के जारी रहने से मैदान में उनकी टीम के प्रदर्शन पर कोई असर पडा है1 गौरतलब है कि कप्तान रिकी पोंटिंग समेत कई खिलाडियों के प्रदर्शन में गत दिनों आयी गिरावट के लिए इन मुद्दों को जिम्मेदार ठहराया जा रहा है
नीलसन ने कहा... आईपीएल क्रिकेटरों के लिए एक बडा मुद्दा बनकर सामने आया है1 इस पर आस्ट्रेलियाई क्रिकेटर संघ . क्रिकेट आस्ट्रेलिया..सीए.. और आईपीएल के बीच तीखे मतभेद हैं1 अगर यह मसला और पाकिस्तान दौरे पर जारी अनिश्चितता का माहौल कुछ सुल जाता है तो खिलाडियों की दिक्कतें कम हो जाएंगी1...प्रेम.सलीम.वर्मा.1342जारी.वार्ता.
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications