मुरली 300 सौ वनडे खेलने वाले 12 वें खिलाडी बने
कैनबरा . 12 फरवरी .वार्ता. श्रीलंका के चमत्कारी आफ स्पिनर मुैथया मुरलीधरन 300 एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच खेलने वाले दुनिया के 12 वें खिलाडी बन गए हैं
35 वर्षीय मुरली ने आज यहां भारत के खिलाफ त्रिकोणीय शंृखला के मैच में उतरने के साथ ही यह उपलब्धि हासिल कर ली1 वह 300 वनडे खेलने वाले दुनिया के 12 वें और श्रीलंका के चौथे खिलाडी बन गए हैं
मुरली से आगे दक्षिण अफ्रीका के शान पोलक .303 मैच. श्रीलंका के चामिंडा वास और अरविंद डिसिल्वा .दोनों 308. भारत के सौरभ गांगुली .311. आस्ट्रेलिया के स्टीव वा .325. भारत के राहुल द्रविड .333. और मोहम्मद अजहरूद्दीन .334. पाकिस्तान के वसीम अकरम .356. और इंजमाम उल हक .378. श्रीलंका के सनत जयसूर्या .406. और भारत के सचिन तेंदुलकर .411. हैं1 श्रीलंकाई आफ स्पिनर अबतक तीन सौ वनडे में 22.86 के औसत से 457 विकेट ले चुके हैं1 हालांकि उन्हें अपने तीन सौंवे मैच में कोई विकेट लेने में सफलता हाथ नहीं लगी1वह एकदिवसीय क्रिकेट में सर्वाधिक विकेट लेने वालों की सूची में पाकिस्तान के अकरम .502. के बाद दूसरे स्थान पर हैं और पूरी संभावना है कि भविष्य में एकदिवसीय क्रिकेट में सर्वाधिक विकेट लेने का विश्वरिकार्ड भी उनके नाम आ जाएगा
मुरली पहले ही टेस्ट मैचों में सर्वाधिक विकेट लेने के विश्वरिकार्ड धारी हैं 1उनके 118 टेस्टों में 723 विकेट हैं
राज.सत्यकाम नंद172
वार्ता
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications