Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

आईसीसी पर दबाव बनाने की बात गलतः बिंद्रा

एडिलेड, 2 फरवरीः सिडनी टेस्ट के दौरान उठे विवादों की पृष्ठभूमि में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की अहमियत को लेकर उठ रहे सवालों को खारिज करते हुये भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के उपाध्यक्ष इंदरजीत सिंह बिंद्रा ने कहा है कि भारत क्रिकेट की दुनिया का अमरीका नहीं बनना चाहता है.

बिंद्रा ने कहा कि पिछले कुछ समय में लोगों के बीच बनी ऐसी धारणा कि बीसीसीआई अपनी आर्थिक ताकत के बूते आईसीसी के अधिकार को चुनौती दे रहा है. पूरी तरह गलत है.

उन्होंने कहा कि लोगों को अपनी राय बनाने का पूरा हक है लेकिन मैं जोर देकर यह कहना चाहता हूं कि भारत का क्रिकेट की दुनिया का अमरीका बनने का कोई इरादा नहीं है.

उन्होंने कहा कि बीसीसीआई ने हमेशा आईसीसी के तहत काम किया है लेकिन वह निष्पक्ष और न्यायपूर्ण खेल में यकीन करता है. गौरतलब है कि हरभजन विवाद और सिडनी टेस्ट के दौरान खराब अंपायरिंग के मुद्दों पर बीसीसीआई के रूख की कई समीक्षकों ने यह कहते हुये आलोचना की थी कि वह अपनी आर्थिक ताकत की वजह से आईसीसी पर दबाव बनाने की कोशिश कर रहा है.

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 13:12 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+