For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

फ़ेडरर को हराकर पोट्रो बने चैंपियन

By Staff

पिछले पाँच बार के यूएस ओपन चैंपियन रोजर फ़ेडरर को हराकर अर्जेटीना के जुआन मार्टिन डेल पोट्रो ने ख़िताब पर क़ब्ज़ा कर लिया है.

इस तरह फ़ेडरर का छठवीं बार ख़िताब जीतने का सपना टूट गया है और 20 वर्षीय डेल पोट्रो ने अपना पहला ग्रैंड स्लैम जीत लिया है.

छठवीं वरीयता प्राप्त पोट्रो ने स्विट्ज़रलैंड के फ़ेडरर को 3-6, 7-6 (7-5), 4-6, 7-6 (7-4) 6-2 के पाँच रोमांचक सेटों में हराया.

कम से कम दो सेट ऐसे थे जिसमें हार की कगार पर पहुँच कर पोट्रो ने उसे जीत में बदला.

रायफ़ेल नडाल के बाद पोट्रो पहले ऐसे ख़िलाड़ी हैं जिन्होंने किसी ग्रैंड स्लैम के फ़ाइनल में फ़ेडरर को हराया है.

28 वर्षीय फ़ेडरर अगर यह ख़िताब जीत जाते तो यह उनका सोलहवाँ ग्रैंड स्लैम होता और अपने आपमें एक विश्व रिकॉर्ड होता.

दूसरा उलटफेर

इससे पहले महिलाओं के एकल ख़िताब को लेकर इसी तरह का उलटफेर देखने को मिला था जब बेल्ज़ियम की किम क्लाइस्टर्स ने यूएस ओपन के महिला वर्ग का ख़िताबी मुक़ाबला जीत लिया था.

क्लाइस्टर्स ने डेनमार्क की कैरोलाइन वोज़िनयाकी को सीधे सेटों में 7-5, 6-3 से हराया था.

1980 के बाद से वे पहली महिला हैं जिन्होंने माँ बनने के बाद कोई ग्रैंड स्लैम जीता हो. 1980 में इवोने गुलागांग कॉवली ने विबंलडन जीता था.

इससे पहले क्लाइस्टर्स ने वर्ष 2005 में यूएस ओपन का ख़िताब जीता था और इस तरह ये उनका दूसरा ग्रैंड स्लैम था.

इस बार उन्होंने फ़ाइनल में पहुँचने से पहले विलियम्स बहनों को पराजित किया था.

विलियम्स बहनों को ख़िताब

एक मुक़ाबले से विवादास्पद तरीक़े से बाहर हो गईं सरीना विलियम्स अपनी बहन वीनस विलियम्स के साथ मिलकर यूएसओपन का महिला युगल ख़िताब जीतने में सफल रही हैं.

अमरीकी बहनों ने पहली वरीयता प्राप्त कारा ब्लैक और लाइज़ल हबर की जोड़ी को 6-2, 6-2 से हराकर ख़िताब जीता.

यह दोनों बहनों का जोड़ी के रुप में दसवाँ ग्रैंड स्लैम ख़िताब है. इस साल यह उनका तीसरा ख़िताब है.

इस साल उन्होंने ऑस्ट्रेलियन ओपन और विबंलडन का ख़िताब जीता था.

सरीना ने अंपायरों के साथ दुर्व्यवहार के लिए खेद भी व्यक्त किया है, हालांकि वे अपनी इस बात पर क़ायम थीं कि उन्होंने कोई अपमानजनक बात नहीं कही थी.

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:24 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+