'मुझे नहीं लगता चेतेश्वर पुजारा को चेन्नई की टीम में मिलेगी जगह'
नई दिल्ली। टीम इंडिया के स्टार टेस्ट बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा लंबे समय के बाद आईपीएल में वापसी कर रहे हैं, ऐसे में हर किसी की नजर उनपर होगी कि आखिर टी-20 क्रिकेट में वह किस तरह की बल्लेबाजी करते हैं। वहीं पूर्व स्पिन गेंदबाज प्रज्ञान ओझा का मानना है कि चेतेश्वर पुजारा को चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग 11 में जगह नहीं मिलेगी। ओझा ने कहा कि शुरुआत के मुकाबलों में संभव है कि पुजारा को प्लेइंग 11 में जगह नहीं मिले हालांकि आगे के स्टेज पर उन्हें किसी खिलाड़ी की जगह टीम में जगह मिल सकती है।
7 साल बाद वापसी
बता दें कि चेतेश्वर पुजारा 7 साल बाद आईपीएल में वापसी कर रहे हैं। पिछली बार 2014 में पुजारा ने आईपीएल में हिस्सा लिया था। बतौर टेस्ट क्रिकेटर अपनी पहचान बना चुके पुजारा के लिए टी-20 एक अलग तरह का अनुभव होगा। जब इस बार आईपीएल की नीलामी में सीएसके की टीम ने पुजारा को खरीदा तो हर किसी के लिए यह सरप्राइज था। लेकिन पुजारा को लेकर ओझा ने कहा कि मुझे नहीं लगता है कि उन्हें शुरुआत के मैचों में टीम में जगह मिलेगी। संभव है कि आगे के स्टेज में पुजारा को टीम में खेलने का मौका मिले।
50 लाख में सीएसके ने खरीदा
गौर करने वाली बात है कि पुजारा को चेन्नई की टीम ने 50 लाख रुपए में खरीदा है, लेकिन टीम में जगह बनाने के लिए पुजारा को बड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ेगा। उन्हें डूप्लेसिस, रॉबिन उथप्पा, रितुराज गायकवाड़ जैसे सलामी बल्लेबाजों को पीछे छोड़ टीम में जगह बनानी होगी,जोकि आसान नहीं होगा। पिछले कुछ सालों की बात करें तो आईपीएल की किसी भी टीम ने पुजारा को नहीं खरीदा क्योंकि टीमों को इस बात पर संदेह है कि क्या पुजारा टी-20 के अंदाज में बल्लेबाजी कर पाएंगे। लेकिन ओझा का मानना है कि सात साल बाद पुजारा को मौका मिला है, यह किसी भी युवा खिलाड़ी के लिए प्रेरणादायक हो सकता है कि कभी धैर्य और उम्मीद नहीं खोना चाहिए, चीजें कभी भी बदल सकती हैं।
पुजारा के पास क्षमता है
ओझा ने कहा कि पुजारा जबरदस्त बल्लेबाज हैं,किसी भी फॉर्मेट की आप बात करिए उनके पास क्षमता और सोच दोनो है। वह प्रदर्शन कर सकते हैं, उनके पास इसकी काबिलियत है। लेकिन जब हम टी-20 क्रिकेट की बात करते हैं तो यह टेस्ट से बिल्कुल अलग है, आपको बहुत फिट होना पड़ता है, मैदान में चुनौती अलग तरह की होती है। ऐसे में पुजारा के लिए यह अलग तरह की चुनौती होगी, लेकिन इसके अलावा मैं उनके लिए काफी खुश हूं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
