जो रूट के बचाव में आए मोईन अली, बोले उनसे एक ईमानदार गलती हुई है
अहमदाबाद। इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने मोईन अली को लेकर जिस तरह से बयान दिया और उसके बाद माफी मांगी उसके बाद खुद मोईन अली ने इस पूरे मामले पर बयान दिया है। मोईन अली ने कहा कि जो रूट ने ईमानदार गलती की थी। दरअसल मोईन अली दूसरे टेस्ट के बाद वापस स्वदेश लौट गए थे जिसके बाद जो रूट ने कहा था कि मोईन अली ने सीरीज के बीच में खुद वापस स्वदेश जाने का फैसला लिया है। जिसके बाद टीम के कोच क्रिस सिल्वरवुड ने कप्तान रूट और मोईन अली को लेकर हुई गलतफहमी पर माफी मांगी।
कोच क्रिस सिल्वरवुड ने कहा कि सेलेक्टर्स ने फैसला लिया था कि दो फाइनल टेस्ट मैच से पहले मोईन अली को छुट्टी दे दी जाएगी। उन्हें रोटेशन पॉलिसी के तहत दो टेस्ट मैच के लिए छुट्टी दे दी गई और बायो बबल से बाहर जाने की इजाजत दी गई है। मोईन अली के स्वदेश वापस जाने के बाद जो रूट ने कहा था कि जो मोईन अली ने खुद से सीरीज के बीच में वापस जाने का फैसला लिया था। हालांकि बाद में रूट ने अपने बयान पर माफी मांगी थी। लेकिन अब मोईन अली ने रूट के बयान पर कहा कि मैं उन्हें बहुत अच्छे से जानता हूं और उनसे यह उनकी ईमानदार गलती है। मुझे लगता है कि कुछ लोग इस मसले को बड़ा बना सकते हैं जोकि वास्तव में इतना बड़ा मसला है नहीं।
बता दें कि मोईन अली ने दूसरे टेस्ट मैच में 8 विकेट लिए थे और उन्होंने 49 रन बनाए थे। हालांकि इस मैच में इंग्लैंड की टीम को 317 रन से हार का सामना करना पड़ा था। चार टेस्ट मैचों की सीरीज में दोनों ही टीमें 1-1 से बराबरी पर हैं। ऐस में अगले दो टेस्ट मैच भारत और इंग्लैंड दोनों के लिए काफी अहम हैं। दोनो ही टीमें वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिए क्वालिफाई करने के इरादे से आज मोटेरा के मैदान में उतरेंगी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
