Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

IND vs ENG: ईशांत शर्मा या मोहम्मद सिराज, बुमराह के साथ कौन होगा दूसरा तेज गेंदबाज?

नई दिल्लीः ऑस्ट्रेलिया में भारत के पास चोट के चलते अधिक विकल्प मौजूद नहीं थे लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ स्थिति कुछ और है। ऑस्ट्रेलिया में जो भी खिलाड़ी उपलब्ध थे, वे खेलते गए लेकिन अब माथापच्ची बढ़ेगी। सवाल यह है कि ईशांत शर्मा को खिलाया जाए या फिर मोहम्मद सिराज को?

चेपॉक का विकेट सामान्य तौर पर स्पिनरों की सहायता करता है और यहां भारत दो तेज गेंदबाज समेत तीन स्पिनरों के साथ जा सकता है।

बीसीसीआई सोर्स ने पीटीआई से बात करते हुए बताया- "यह एक चेपॉक का परंपरागत विकेट है। इस उमस में आपको विकेट पर घास चाहिए ताकी यह जल्दी से टूटे ना। यह हमेशा की तरह स्पिनरों की ही मदद करेगा।"

ऐसे में सभी की नजरें कोहली एंड मैनेजमेंट पर हैं जिनको एक कठिन फैसला लेना पड़ सकता है कि बुमराह का बॉलिंग पार्टनर कौन होगा।

यहां यह भी गौर करने वाली बात है कि 32 साल के ईशांत करीब 1 साल से लाल गेंद क्रिकेट से बाहर हैं। दूसरी और सिराज ऑस्ट्रेलिया में शानदार दौरा करके लौटे हैं और उनकी फॉर्म टेस्ट क्रिकेट में बढ़िया है। उन्होंने गाबा में पांच विकेट भी लिए थे।

समझा जाता है कि बॉलिंग कोच भरत अरुण दोनों गेंदबाजों को लेकर एक दो दिनों में कुछ फैसला ले सकते हैं।

बात केवल तेज गेंदबाजी की नहीं है, स्पिनर विभाग में भी उलझन है। हालांकि ये उलझने किसी टीम के लिए अच्छी ही हैं क्योंकि उपलब्ध खिलाड़ी वर्ल्ड क्लास हैं। एक तरफ वाशिंगटन सुंदर और अक्षर पटेल हैं तो दूसरी और सीनियर अश्विन और चाइनामैन बॉलर कुलदीप यादव।

अक्षर बल्लेबाजी भी कर सकते हैं तो वे रविंद्र जडेजा का योग्य विकल्प होने का दावा करते हैं। सुंदर बढ़िया फॉर्म में हैं।

हालांकि एक स्थिति साफ होती दिख रही है। शायद हार्दिक पांड्या पहले टेस्ट में हिस्सा नहीं हों। वे अपनी गेंदबाजी पर अभी काम करेंगे और सीरीज के बीच में उनको मौके मिलने की उम्मीदें हैं।

Story first published: Wednesday, February 3, 2021, 9:10 [IST]
Other articles published on Feb 3, 2021
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+