IND vs AUS: रन आउट होने के बाद अजिंक्या रहाणे ने जडेजा से कही थी ये बात
IND vs AUS: कप्तान विराट कोहली की गैरमौजूदगी में टीम की कमान संभाल रहे अजिंक्या रहाणे ने ना सिर्फ बल्ले से बल्कि मैदान पर बतौर कप्तान काफी प्रभावी नजर आए। मैच में शतक लगाकर टीम इंडिया को मजबूत स्थिति में पहुंचाने के बाद रहाणे मैच में भारत की जीत को लेकर आश्वस्त हैं। जिस तरह से टीम के गेंदबाजों ने गेंदबाजी की उससे रहाणे काफी प्रभावित हैं। रहाणे ने कहा कि हमने काफी अच्छा खेला, हमारी बल्लेबाजी अच्छी रही और गेंदबाजों ने सही जगह पर गेंदबाजी की।
रहाणे से जब कप्तान कोहली की गैरमौजूदगी में कप्तान की जिम्मेदारी को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि कप्तानी में अपनी अंदर की आवाज को सुनना काफी अहम होता है, यह कभी आपके पक्ष में जाती है और कभी आपके खिलाफ, लेकिन आपको अपनी भावना को समझना चाहिए। मैच में गेंदबाजों ने जबरदस्त गेंदबाजी की और उनको इसका श्रेय जाता है।
जब रहाणे से यह पूछा गया कि क्या ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उनका शतक उनके करियर का सबसे अच्छा शतक है तो इसपर रहाणे का कहना है कि इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में उनका शतक उनके लिए सबसे बेहतरीन शतक है। रहाणे ने कहा कि यह मैच अभी खत्म नहीं हुआ है, हमे अभी भी चार विकेट लेने हैं। रवींद्र जडेजा के साथ बल्लेबाजी के दौरान जब रहाणे रन आउट हो गए तो इसपर रहाणे ने कहा कि मैंने जडेजा से कहा कि मेरे रन आउट होने के बारे में मत सोचिए आप अच्छी बल्लेबाजी करते रहिए। हमे नकारात्मक बातों को भूल सकारात्मक रहने की जरूरत है।
बता दें कि दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 133 रन के स्कोर पर 6 विकेट गंवा दिए हैं और टीम के पास दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक दो रन की लीड है। वहीं क्रीज पर कैमरून ग्रीन 17 रन बनाकर और पैट कमिंस 15 रन बनाकर मौजूद हैं। चौथे दिन के खेल की शुरुआत में भारतीय टीम जल्द से जल्द इन चार बल्लेबाजों को आउट करके मैच को जीतने की कोशिश करेगी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
