श्रेयस अय्यर को दिया उनकी ही डॉगी ने धोखा, सड़क पर बहन के साथ मिलकर कर रहे थे ये प्रयोग
नई दिल्लीः भारत के मध्यक्रम के मजबूत बल्लेबाज श्रेयस अय्यर हाल ही के समय में कई कारणों से खबरों में रहे। अच्छी बात यह है कि यह सब अच्छे कारण थे जिनके चलते दाएं हाथ का यह स्टाइलिश बल्लेबाज सुर्खियों में रहा। सबसे पहले तो उन्होंने सर्जरी के बाद वर्कआउट शुरू कर दिया है और घर में कंधे की चोट से उबरते हुए अच्छी ट्रेनिंग ले रहे हैं। उनको यह चोट इंग्लैंड के खिलाफ पहले एकदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय मुकाबले में लगी थी और यह टेस्ट सीरीज इसी साल भारत में खेली गई थी यह वनडे सीरीज इसी साल भर और यह घरेलू सीरीज इसी साल भारत में खेली गई थी। इसके चलते श्रेयस अय्यर को आईपीएल 2021 में भी अपनी जगह दवानी पड़ी और उनकी जगह पर दिल्ली कैपिटल्स ने ऋषभ पंत को बतौर कप्तान नियुक्त किया।

बहन और डॉगी के साथ मिलकर अय्यर ने किया प्रयोग-
हालांकि आईपीएल निलंबित हो गया है और जब इसका दूसरा भाग शुरू होगा तब श्रेयस अय्यर टीम के पास उपलब्ध रहेंगे और यह देखने वाली बात होगी कि उनको बतौर कप्तान शामिल किया जाता है या फिर ऋषभ पंत के साथ ही टीम जारी रखती है। सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने वाले श्रेयस अय्यर इन दिनों फैंस के लिए अच्छी पोस्ट कर रहे हैं। अय्यर अपने परिवार के साथ हैं और अपने परिवार की भी पोस्ट शेयर करते रहते हैं और उन्होंने जो ताजा पोस्ट शेयर की है वह भी उनके परिवार के दो सदस्यों की है जिसमें उनकी बहन श्रेस्ता है और एक उनका डॉगी 'बैटी' है। बैटी एक फीमेल डॉग है जो कि लैबराडोर है और श्रेयस अयर ने इंस्टाग्राम पर इसकी वीडियो पोस्ट की है जो कि काफी मजेदार है।
WTC फाइनल से पहले मयंक अग्रवाल ने दिखाई टीम इंडिया की नई ट्रेनिंग किट की झलक

'विपरीत दिशा में दौड़कर देखिए आपका डॉगी किसको ज्यादा चाहता है'
पोस्ट में अय्यर अपनी बहन श्रेस्त और डॉगी बैटी के साथ खड़े हैं। इस छोटी वीडियो क्लिप में 26 साल का यह खिलाड़ी अपनी बहन के साथ मिलकर एक मजेदार प्रयोग करता है। यह प्रयोग ये देखने के लिए किया जा रहा है कि बैटी उन दोनों में से किसका चुनाव करती है। हालांकि नतीजे श्रेयस अय्यर के पक्ष में नहीं रहे क्योंकि वीडियो देखने के बाद आप समझ जाएंगे कि बैटी अय्यर से ज्यादा उनकी बहन के करीब है। वीडियो जब शुरू होती है तो अय्यर, श्रेस्ता और बैटी एक सड़क पर खड़े हुए हैं जहां पर बैकग्राउंड म्यूजिक बज रहा है जो कि कहता है- 'अगर आपके पास एक डॉगी है और तो विपरीत दिशा में भागिए और देखिए कि आपका डॉग किसको ज्यादा प्यार करता है।'
बहन के अधिक करीब साबित हुई 'बैटी'- VIDEO
ये प्रयोग अय्यर ने अपनी बहन के साथ मिलकर किया तो उनकी डॉगी श्रेस्ता के पीछे भाग ली। अय्यर ने वीडियो पर कैप्शन दिया है, "जैसे ही कैमरा ऑन हुआ, वह विपरीत दिशा में भाग गई।"
वीडियो पर कई फैंस ने प्रतिक्रिया दी है और उन्होंने इसका भरपूर लुत्फ उठाया है। कई लोगों ने अय्यर को कहा है कि आप कृपया अपनी हार को स्वीकार कीजिए तो कुछ ने कहा है कि यह काफी अच्छा वीडियो है। अगर अय्यर की रिकवरी के बारे में बात करें तो जिस तरह से वे चोट से उबर रहे हैं यह भारतीय टीम मैनेजमेंट और चयनकर्ताओं के लिए बहुत अच्छा संकेत है। वह श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की एकदिवसीय और टी-20 सीरीज के लिए कप्तान बनने के भी दावेदार हैं क्योंकि यह एक युवा टीम है जो श्रीलंका जा रही है। हालांकि इसमें शिखर धवन का नाम भी कप्तान के तौर पर सामने आ रहा है। यह श्रंखला 13 जुलाई से शुरू होगी जबकि नियमित भारतीय क्रिकेट टीम उस वक्त इंग्लैंड में टेस्ट मैच खेल रही होगी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
