वीरेंद्र सहवाग बोले- वो अकेले ही आपको मैच जीता सकता है, मैं उसे टीम में रखूंगा
नई दिल्ली। टी20 वर्ल्ड कप 2021 से पहले भारत के हरफनमौला खिलाड़ी हार्दिक पांड्या को लेकर काफी बातें हो रही हैं, जो कुछ फिटनेस मुद्दों से जूझते नजर आ रहे हैं। यह सभी जानते हैं कि पंड्या अपनी पीठ की सर्जरी के बाद गेंद के साथ ज्यादा कमाल नहीं कर पाए हैं और कई मौकों पर गेंदबाजी करने से भी चूक गए हैं। हालांकि वीरेंद्र सहवाग ने हार्दिक को एक कीमती खिलाड़ी माना है जो टी20 विश्व कप में अहम साबित हो सकता है।
सहवाग का मानना है कि हार्दिक को संयुक्त अरब अमीरात में टी20 विश्व कप में एक शुद्ध बल्लेबाज के रूप में इस्तेमाल किया जाना चाहिए क्योंकि वह पहले बल्लेबाज हैं और उनकी गेंदबाजी सिर्फ एक बोनस है। उनकी विनाशकारी बल्लेबाजी के कारण ही गुजरात के क्रिकेटर भारत की एकादश में अपनी जगह बना पाए। पूर्व सलामी बल्लेबाज ने कहा कि वह अपनी टीम में पांड्या के साथ जाते, भले ही वह गेंदबाजी नहीं कर पाते।
यह भी पढ़ें- IPL 2021 : आकाश चोपड़ा ने चुनी 4 टीमें, जो पहुंच पाएंगी प्लेऑफ में
वीरेंद्र सहवाग ने क्रिकबज से बात करते हुए कहा, "हार्दिक पांड्या वो खइलाड़ी है जो अकेले ही आपके लिए मैच जीत सकते हैं। वह पहले बल्लेबाज हैं और फिर एक गेंदबाज हैं। गेंदबाजी करना सिर्फ एक बोनस है। अगर वह गेंदबाजी करने के लिए फिट नहीं भी है तो भी वह बल्ले से रन बरसाकर मैच जीत सकता है। मैं ऐसे खिलाड़ी को हमेशा अपनी टीम में रखूंगा।"
हार्दिक पांड्या में है बीच के ओवरों में बल्लेबाजी करने का हुनर
इसके अलावा पूर्व भारतीय क्रिकेटर अजय जडेजा भी सहवाग द्वारा रखी गई बातों पर सहमत हुए। अजय जडेजा ने कहा कि हार्दिक को मध्यक्रम में भेजा जाना चाहिए क्योंकि उनके पास मध्यओवर में बल्लेबाजी करने के लिए वांछित कौशल है और उन्हें नंबर 7 पर भेजना एक अच्छा विचार नहीं होगा। जडेजा ने कहा, 'अगर हार्दिक को आगे बढ़ाना है तो उसे टाॅप ऑर्डर में भेजना होगा। अब उसने दिखाया है कि वह जल्दी आने के दौरान रन बटोर सकता है। उनके पास बीच के ओवरों में बल्लेबाजी करने का हुनर है। हैरानी भरी बात यह है कि मुंबई इंडियंस उन्हें टाॅप ऑर्डर में क्यों नहीं भेज रही है।"
हालांकि हार्दिक आईपीएल 2021 के यूएई चरण में मुंबई इंडियंस के साथ शुरुआती मैचों में चूक गए। लेकिन उन्हें लीग के 42वें मैच में पंजाब किंग्स के खिलाफ मैदान पर उतरने का माैका मिला, जहां उन्होंने अंत में 40 रनों की नाबाद पारी के साथ टीम को पीबीकेएस के खिलाफ जीत दिलाने का काम किया।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
