Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

अनुष्का शर्मा ने इंस्टाग्राम पर शेयर की दो स्टोरी, पहले मनाई खुशी, फिर हुईं दुखी

WTC Final में बारिश की खलल के बाद Virat की पत्नी ने शेयर किया ये मजेदार Insta Story| Oneindia Sports

नई दिल्ली। वर्ल्ड कप का फाइनल शुक्रवार (18 जून) से साउथेम्प्टन में शुरू होना था, लेकिन मैच से पहले ही बारिश ने खलल डाल दी। बारिश के कारण टाॅस भी नहीं हो सका जिस कारण पहले दिन का खेल रद्द कर दिया गया। भारतीय कप्तान विराट कोहली के साथ उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा और बेटी वामिका भी दौरे पर हैं। अनुष्का ने मैच शुरू होने से ठीक पहले इंस्टाग्राम स्टोरी पर दो पोस्ट शेयर किए थे। एक फोटो में उन्होंने भारतीय टीम को बधाई दी तो वहीं एक अन्य पोस्ट में उन्होंने दुख जाहिर किया।

अनुष्का ने भारतीय टीम की एक ग्रुप फोटो शेयर करते हुए लिखा, "ये लोग।" इस पोस्ट में उन्होंने विराट को टैग किया है, वहीं एक अन्य पोस्ट में उन्होंने लिखा है, "बारिश पाऊस बारिश जा चले जाओ! 5 दिन में वापस आ जाओ।" कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच बायो बबल में खेले जाएंगे। इसी तरह भारतीय टीम के कई खिलाड़ियों के परिवार उनके साथ इंग्लैंड के दौरे पर गए हैं।

आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में फाइनल के लिए एक दिन रिजर्व है। बारिश से जितने ओवर कम हुए हैं उन्हें रिजर्व डे के दिन करवाया जा सकता हैं। भारतीय टीम ने मैच से एक दिन पहले अपनी प्लेइंग इलेवनकी घोषणा की है। भारत न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के फाइनल के बाद इंग्लैंड के खिलाफ तीन वनडे और तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलेगा।

Story first published: Friday, June 18, 2021, 22:49 [IST]
Other articles published on Jun 18, 2021
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+