पर्थ पर रहा है आस्ट्रेलिया का दबदबा
नयी दिल्ली 14 जनवरी.वार्ता. भारत और आस्ट्रेलिया के बीच बुधवार से रोमांचक जंग का गवाह बनने जा रहे पर्थ मैदान पर हमेशा से आस्ट्रेलिया का दबदबा रहा है
विश्व की सबसे तेज मानी जाने वाले पर्थ की पिच पर भारत और आस्ट्रेलिया के बीच बुधवार से तीसरा टेस्ट खेला जाना है1 रिकी पोंटिंग की टीम जहां इस मैच में लगातार 16 टेस्ट जीतने का अपना ही रिकार्ड तोडने के इरादे से उतरेगी. वहीं भारत का लक्ष्य इस मैच में जीत हासिल कर पोंटिंग का अश्वमेघ रथ रोकना होगा
आस्ट्रेलिया ने पर्थ मैदान पर अब तक खेले 34 टेस्टों में से 20 जीते हैं और केवल सात हारे है जबकि सात ड्रा रहे हैं1 भारत ने इस मैदान पर खेले अपने दोनों मैच हारे हैं1 भारत पर्थ में दिसम्बर 1977 में आस्ट्रेलिया से दो विकेट से और फरवरी 1992 में 300 रन से हारा था
पर्थ मैदान पर पूर्व आस्ट्रेलियाई कप्तान एलेन बार्डर के नाम सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकार्ड है1 बार्डर ने इस मैदान पर 16 टेस्टों में 931 रन बनाए हैं1 डेविड बून ने 11 टेस्टों में 846 रन. स्टीव वा ने 15 टेस्टों में 843 रन और मौजूदा कप्तान रिकी पोंटिंग ने 11 टेस्टों में 811 रन बनाए है1 भारत की तरफ से मोहिन्दर अमरनाथ ने पर्थ में एक मैच में 190 रन बनाए है
गेंदबाजी में पूर्व आस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज ग्लेन मैकग्रा ने पर्थ में 12 टेस्टों में सर्वाधिक 52 विकेट लिए है1 मौजूदा तेज गेंदबाज ब्रेट ली ने पर्थ में छह टेस्टों में 33 विकेट लिए हैं
भारत की तरफ से पूर्व कप्तान बिशन सिंह बेदी पर्थ में सबसे सफल रहे है1 बेदी ने 1977 में खेले गए टेस्ट में दोनों पारियों में पांच..पांच विकेट लिए थे1 उन्होंने उस मैच में 194 रन देकर 10 विकेट लिए थे
राज पार्थिव मनोरंजन 1735 वार्ता.
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications