डिविलियर्स ने बांधे भारतीय तेज गेंदबाजों की तारीफ में पुल, खुद को लेकर कही बड़ी बात
नई दिल्ली। दक्षिण अफ्रीका के सबसे धाकड़ बल्लेबजा एबी डिविलियर्स ने भारतीय तेज गेंदबाजों की तारीफ में जमकर पुल बांधे हैं। स्टार बल्लेबाज डिविलियर्स ने भारत के लिए यहां अभी तक निराशाजनक रहे दौरे में कुछ सकारात्मक पक्ष देखे हैं।
जी हां, दरअसल डिविलियर्स ने भारत के खिलाफ 10 फरवरी को होने वाले वनडे मैच के संबंध में आयोजित कार्यक्रम में कहा, 'भारत ने वास्तव में मुझे प्रभावित किया। उन्होंने हमें अपने पेस बोलिंग अटैक से हैरत में डाला।
उन्होंने काफी कौशल दिखाया और निश्चित तौर पर हमारी उम्मीद से अधिक तेजी से गेंदबाजी की।' डिविलियर्स ने कहा, 'टेस्ट क्रिकेट वास्तविक चुनौती होता है। एक महत्वपूर्ण सीरीज का हिस्सा बनना और उसमें जीतना वास्तव में आनंददायक है। मेरा मानना है कि फील्डर, बोलर, बैट्समेन सभी के प्रयासों से हम यह जीत दर्ज कर पाए। यह टीम का ऑलराउंड प्रदर्शन था। मैं निश्चित तौर पर अपनी क्रिकेट का लुत्फ उठा रहा हूं। ये दोनों टेस्ट मैच शानदार थे।'
डिविलियर्स ने कहा कि उन्हें लग रहा है कि वे अपनी जिंदगी के सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में हैं। बता दें कि एबी ने दो मैचों की चार पारियों में 200 रन बना दिए हैं। विराट कोहली भी उनसे पीछे हैं। विराट ने दो टेस्ट मैचों में 191 रन बनाए हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
