U19CWC: चोटिल पोरेल की जगह भारतीय टीम में शामिल हुआ विदर्भ का ये धाकड़ गेंदबाज
नई दिल्ली। अंडर-19 वर्ल्डकप में हिस्सा ले रही टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है। दरअसल पहले ही मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय तेज गेंदबाज इशारन पोरेल चोटिल होने के कारण बाहर हो गए हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अंडर-19 वर्ल्ड कप में भारत के पहले ही मैच में टखने की चोट के कारण तेज गेंदबाज इशारन पोरेल टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं।
उनकी जगह विदर्भ के तेज गेंदबाज आदित्य ठाकरे लेंगे। आदित्य ने दिसंबर में ही दिल्ली के खिलाफ फाइनल मैच के दौरान अपना रणजी डेब्यू किया था।
आदित्य को रणजी ट्रॉफी फाइनल में उमेश यादव की जगह मौका दिया गया था और उन्होंने अपने पहले ही ओवर में कुणाल चंदेला का विकेट भी हासिल किया था।
अब न्यूजीलैंड में अंडर-19 टीम मैनेजमेंट ने बीसीसीआई से ठाकरे को पोरेल के कवर के रूप में भेजने को कहा है। पोरेल 26 जनवरी को क्वार्टर फाइनल से पहले टीम को ज्वाइन कर लेंगे।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
