मुश्किल समय में फिर चमके ऋषभ पंत, अर्धशतकीय पारी से टीम को संभाला
अहमदाबाद। इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच में एक बार फिर से ऋषभ ने टीम इंडिया को मुश्किल वक्त में संभाला है। जिस तरह से टीम इंडिया का शीर्ष क्रम एक के बाद आउट होता रहा और दूसरे छोर पर एकमात्र बल्लेबाज रोहित शर्मा ने टीम इंडिया को संभाला। लेकिन 49 रन के स्कोर पर रोहित शर्मा के आउट होने के बाद ऋषभ पंत ने टीम को संभालते हुए ना सिर्फ पिच पर अपने पैर मजबूत किए बल्कि तेजी से टीम इंडिया के स्कोर में रन जोड़े। पंत ने शानदार बल्लेबाजी करे हुए पहली पारी में अर्धशतक लगाया और अभी भी वह पिच पर डटे हुए हैं। वहीं दूसरे छोर पर वॉशिंगटन सुंदर उनका बखूबी साथ दे रहे हैं। 75 ओवर के बाद पंत 55 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं तो वॉशिंगटन सुंदर 24 रन बनाकर नाबाद हैं।
टीम इंडिया 146 रन के स्कोर पर रविचंद्रन अश्विन के रूप में अपना छठा विकेट गंवाया, लेकिन इसके बाद पंत और सुंदर के बीच बेहतरीन साझेदारी हुई और टीम इंडिया का स्कोर 196 तक पहुंचा। बता दें कि भारतीय टीम की ओर से रोहित शर्मा ने 49 रन की पारी खेली जबकि पंत ने टीम की ओर से सर्वाधिक रन बनाए। वहीं कप्तान कोहली और सलामी बल्लेबाज शुबमन गिल खाता खोले बिना ही पवेलियन लौट गए। इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की टीम 205 रन के स्कोर पर ऑलआउट हो गई थी।
बता दें कि चार मैचों की टेस्ट सीरीज में भारत 2-1 से आगे चल रहा है, ऐसे में इस मैच में जीत दर्ज करके टीम इंडिया आईसीसी की वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में जीत के साथ क्वालिफाई करना चाहेगी। वहीं इंग्लैंड इस मैच में जीत दर्ज करके सीरीज को ड्रॉ करने की कोशिश में है। गौरतबल है कि न्यूजीलैंड पहले ही टेस्ट चैंपियनशिप के लिए क्वालिफाई कर चुकी है
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
