Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

T20 क्रिकेट में खुशदिल शाह ने पाकिस्तान के लिये जड़ा सबसे तेज शतक, लगाये 9 छक्के, 8 चौके

नई दिल्ली। दुनिया भर में फैली महामारी कोरोना वायरस के बीच जहां एक ओर यूएई में आईपीएल का 13वां सीजन खेला जा रहा है तो वहीं पर इस लीग में भाग नहीं ले पाने वाले पाकिस्तानी खिलाड़ियों के लिये पीसीबी अपने घर में नेशनल टी20 क्रिकेट लीग का आयोजन करा रही है, जिसमें पाकिस्तान के कई युवा खिलाड़ियों के साथ ही उसके कई सीनियर खिलाड़ी भी हिस्सा लेने नजर आ रहे हैं। इस बीच शुक्रवार को पाकिस्तान के एक युवा बल्लेबाज ने जबरदस्त बल्लेबाजी का नजारा दिखाया और अहमद शहजाद के 8 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ दिया।

हम बात कर रहे हैं पाकिस्तान के 25 वर्षीय युवा बल्लेबाज खुशदिल शाह की जिन्होंने शुक्रवार को ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए महज 35 गेंदों में शतक ठोक दियां और पाकिस्तान के लिये सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

और पढ़ें: KXIP vs KKR: नितिश राणा हुए IPL 2020 का सबसे फनी रन आउट, एक ही छोर पर भागे दोनों खिलाड़ी

खुशदिल शाह ने इसके साथ अहमद शहजाद की ओर से 2012 में बनाये गये सबसे तेज शतक के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। अहमद शहजाद ने साल 2012 में महज 40 गेंदों में शतक लगाया था।

अपनी इस पारी के दौरान खुशदिल शाह ने 9 छक्के और 8 चौके लगाये, जिसका मतलब है कि उन्होंने अपने शतक के 86 रन सिर्फ बाउंड्री से बटोरे। वहीं इस पारी की सबसे खास बात यह रही है कि उन्होंने यह पारी तब खेली जब 217 रनों का पीछा करते हुए उनकी टीम ने महज 43 रन पर 4 विकेट खो दिये थे। खुशदिल ने अपनी पारी में पूरे 100 रन बनाये।

और पढ़ें: KXIP vs KKR: हार से जूझ रही पंजाब के लिये बुरी खबर, 2 मैच के लिये बाहर हुआ यह अहम खिलाड़ी

वहीं टी20 क्रिकेट की बात करें तो खुशदिल की यह पारी इस प्रारूप में लगाया सबसे तेज 5वां शतक है। गौरतलब है कि टी20 क्रिकेट में सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड कैरिबियाई टीम के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल के नाम है जिन्होंने 2013 में आईपीएल में खेलते हुए महज 30 गेंदों में शतक लगाया था।

आपको बता दें कि आरसीबी की टीम के लिये क्रिस गेल ने खेलते हुए राइजिंह पुणे जायंटस के खिलाफ यह पारी खेली थी और 175 रन बनाये थे। वहीं इस लिस्ट में दूसरा नाम ऋषभ पंत का है जिन्होंने आईपीएल में ही महज 32 गेंदों में शतक लगाने का कारनामा किया था।

Story first published: Saturday, October 10, 2020, 18:41 [IST]
Other articles published on Oct 10, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+