Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

दूसरे वनडे में भारत के हौसले बुलंद

इस तरह भारत श्रीलंका में पाँच वनडे मैच की सिरीज़ में 1-0 से आगे है.

भारत ने हाल में दांबुला में खेले गए पहले वनडे मैच में श्रीलंका पर शानदार छह विकेटों से जीत दर्ज की थी. भारत ने श्रीलंका के 246 रनों के जवाब में चार विकेट खोकर 49वें ओवर में जीत हासिल की थी.

भारत की श्रीलंका के ख़िलाफ़ शानदार जीत

ग़ौरतलब ये है कि सलामी बल्लेबाज़ वीरेंदर सहवाग की मौजूदगी के बिना भी भारत इस कारनामे को आसानी से अंजाम दे पाया था. अब वीरेंदर सहवाग के टीम में शामिल होने की स्थिति में भारतीय टीम और उत्साहित महसूस करेगी.

लेकिन भारत को ये भी याद रखना होगा कि पिछली बार कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम पर श्रीलंका ने भारत को बहुत ही बुरी तरह परास्त किया था जब श्रीलंका के 227 के जवाब में पूरी भारतीय टीम को मात्र 103 रन पर पेविलियन वापस भेज दिया गया था.

फ़ॉर्म की समस्या?

उधर श्रीलंका के सनथ जयसूर्या बढ़ती उम्र के बावजूद अच्छी फॉर्म में हैं लेकिन दिलशान और संगकारा की फ़ॉर्म श्रीलंका के लिए चिंता का विषय बनी हुई है.

भारत-श्रीलंका के बीच पहले वनडे का स्कोर

श्रीलंका के कप्तान महेला जयवर्धने जो ख़ुद बल्लेबाजी की बुरी फॉर्म से जूझ रहे हैं, कहते हैं कि ज़्यादा चिंता की ज़रूरत नहीं है.

उनका कहना है, "जिस तरह हम खेल रहे हैं, वह हाल-फ़िलहाल में बदला है और हम बदले हुए अंदाज़ में ही आगे बढ़ेंगे. मैं अपने ख़िलाड़ियों की सराहना करुँगा क्योंकि ये (दांबुला) आसान विकेट नहीं थी लेकिन वह शायद बाद में धीमी हो गई और इसलिए रन बनाने के अच्छी रही."

श्रीलंका की गेंदबाज़ी भी बहुत बेहतर नहीं रही है और मुरली-मेडिस की जोड़ी ख़ास प्रदर्शन नहीं दिखा पाई है.

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:21 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+