Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

मैक्सवेल ने किया कमाल, ODI सीरीज के इतिहास में निकाला दूसरा सबसे तेज स्ट्राइक रेट

नई दिल्लीः आईपीएल 2020 के दौरान पूरी प्रतियोगिता के में संघर्ष करने वाले ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज भारत के खिलाफ घरेलू सीरीज में धुआंधार फॉर्म में आ गए हैं।

मैक्सवेल ने तीन मैचों की वनडे सीरीज के दो मुकाबलों में अर्धशतक लगाया और पहले मैच में 45 रन बनाए। उन्होंने जिस अंदाज में यह रन बनाए वह बहुत मायने रखता है क्योंकि यह मैक्सवेल की पारियां थी जिन्होंने शुरुआती दो मैचों में काफी प्रभाव डाला।

पहले मुकाबले में उन्होंने 19 गेंदों पर 45 रन बनाए और ऑस्ट्रेलिया के स्कोर बोर्ड पर 374 रन टंग गए थे।

दूसरे मुकाबले में मैक्सवेल ने 29 ही गेंदों पर 63 रन ठोक दिए और ऑस्ट्रेलिया इस बार 389 रन बनाने में कामयाब रहा। जाहिर है दोनों ही मुकाबलों में भारत को हार मिली।

मैक्सवेल के बल्लेबाज का तूफान तीसरे और अंतिम वनडे में भी चला जब उन्होंने 38 गेंदों पर 59 रनों की पारी खेल दी। हालांकि उनको बुमराह ने बोल्ड कर दिया वर्ना यह मैच भी मैक्सवेल भारत की झोली से निकालकर ले जा रहे थे। यह मैच भारत ने 13 से जीता है।

मैक्सवेल ने कुल मिलाकर इस सीरीज में 194.18 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की और ऐसा करके वे वनडे सीरीज के इतिहास में दूसरे सबसे तेज स्ट्राइक रेट से बैटिंग करने वाले बल्लेबाज बन गए है।

इस मामले में पहला स्थान श्रीलंका के पूर्व ओपनर सनथ जयसूर्या का आता है जिन्होंने 1996 के सिंगर कप के दौरान 212.74 स्ट्राइक रेट से रन बनाए थे।

बता दें यहां लिस्ट में केवल उन्हीं बल्लेबाजों को शामिल किया गया है जिन्होंने एक वनडे सीरीज में 150 या उससे ज्यादा रन बनाए हैं।

इस लिस्ट में नंबर तीन पर 188.50 के स्ट्राइक रेट से जौहर दिखाने वाले ब्रैडन मैकुलम हैं जिन्होंने वर्ल्ड कप 2015 में कमाल किया था। जबकि नंबर चार पर मोइन अली हैं जिन्होंने 182.92 का स्ट्राइक रेट 2017 में वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में निकाला था।

Story first published: Wednesday, December 2, 2020, 17:31 [IST]
Other articles published on Dec 2, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+