WTC Final : मोंटी पनेसर ने चुनी भारत की प्लेइंग XI, शास्त्री को बताया क्रिकेट का 'निडर ब्रांड'
नई दिल्ली। इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर ने आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले से पहले बड़ा बयान दिया है। उनका कहना है कि भारत-न्यूजीलैंड के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा। इस बड़े मैच के लिए भारत की प्लेइंग कैसी होनी चाहिए, इसपर भी उन्होंने चर्चा की साथ ही कोच रवि शास्त्री को 'क्रिकेट के निडर ब्रांड' का प्रतिबिंब माना।
पनेसर ने इंडिया टुडे से बात करते हुए भारत की प्लेइंग इलेवन का चयन किया। पनेसर का कहना है कि भारत को फाइनल में अपनी सर्वश्रेष्ठ एकादश खेलनी चाहिए और टीम में रवींद्र जडेजा और रविचंद्रन अश्विन को शामिल करना चाहिए। पनेसर ने कहा, "भारत को जडेजा और अश्विन दोनों को माैका देना चाहिए। दुनिया में इस समय इन दोनों से बेहतर कोई नहीं है। वे साझेदारी में गेंदबाजी करते हैं, एक-दूसरे के खेल को समझते हैं, और कुल मिलाकर वे स्ट्रीट-स्मार्ट क्रिकेटर हैं।''
WTC फाइनल के लिए पनेसर द्वारा चुनी गई भारत की प्लेइंग XI-
रोहित शर्मा, शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, ऋषभ पंत, रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, इशांत शर्मा, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी।

शास्त्री का योगदान कोहली से भी अधिक रहा
वहीं रवि शास्त्री का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, "अगर कोई पिछले कुछ महीनों में भारत के प्रदर्शन का विश्लेषण करता है, तो आप देख सकते हैं कि विराट कोहली से ज्यादा रवि शास्त्री का टीम में योगदान अधिक है। कम से कम मुझे तो यही लगता है। यह रवि शास्त्री हैं जिन्होंने इस भारतीय क्रिकेट टीम में एक आत्म-विश्वास बनाया है। एडिलेड में सिर्फ 36 रनों पर ढेर होने के बाद ऑस्ट्रेलिया में उन्होंने जो हासिल किया वह काफी चमत्कारी है। भले ही उनके करिश्माई कप्तान विराट कोहली ने शेष सीरीज नहीं खेली और खिलाड़ी चोटिल होते रहे, लेकिन टीम ने सीरीज जीती। यह शास्त्री ही थे जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत के लिए काम किया।"
1992 की जीत में मियांदाद का था अहम रोल, इमरान खान मान चुके थे हार : सोहेल

कोहली और एंडरसन में रहेगी लड़ाई
डब्ल्यूटीसी फाइनल के बाद इंग्लैंड और भारत के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज होगी। कई व्यक्तिगत लड़ाइयां होंगी, लेकिन हर क्रिकेट प्रशंसक विराट कोहली और जेम्स एंडरसन के बीच भयंकर प्रतिद्वंद्विता को देखने के लिए इंतजार कर रहा होगा। 2014 में, एंडरसन ने कोहली पर अपनी पकड़ रखी, उन्हें 10 पारियों में चार बार आउट किया। विराट कोहली पांच टेस्ट में केवल 134 रन ही बना पाए। हालांकि, 2018 में, विराट कोहली ने चीजों को बदल दिया, और 593 रनों के साथ, उन्होंने सबसे अधिक रन बनाने वाले के रूप में सीरीज को समाप्त किया और सीरीज में जेम्स एंडरसन उन्हें आउट नहीं कर सके।
ऐसे में पनेसर का कहना है, "ओह, यह देखने के लिए दिलचसप होगा। खेल के दो महान खिलाड़ी खेल के सबसे कठिन प्रारूप में एक-दूसरे के खिलाफ जा रहे हैं। लड़ाई जोरदार होगी। विश्वास है कि कोहली के पास फिर से एक शानदार सीरीज होगी और वह सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी साबित होंगे।" भारत और न्यूजीलैंड के बीच बहुप्रतीक्षित विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) का फाइनल 18 जून से साउथेम्प्टन के एजेस बाउल में शुरू होगा।

ऐसा हुआ था तो भारत के पास जीतने का है माैका
इंग्लैंड के लिए 50 टेस्ट मैच खेल चुके 39 वर्षीय पनेसर को लगता है कि डब्ल्यूटीसी फाइनल किसी भी तरह से जा सकता है। उन्होंने कहा, "अगर बादल छाए रहेंगे तो केन विलमसन के नेतृत्व वाले न्यूजीलैंड के पास ऊपरी बढ़त होगी, लेकिन साथ ही एजेस बाउल में एक महान जल निकासी व्यवस्था है, और अगर मौसम अनुमति देता है और खेल चौथे दिन तक चला जाता है या पांच, भारत के पास चैंपियनशिप जीतने का शानदार मौका होगा।" भारतीय टीम 2 जून को यूके पहुंचेगी और उन्हें प्रशिक्षण के लिए 10 दिन से थोड़ा अधिक समय मिलेगा। दूसरी ओर, न्यूजीलैंड डब्ल्यूटीसी फाइनल से पहले इंग्लैंड के खिलाफ दो टेस्ट खेल रहा है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
