Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

PSL 2021: जब हफीज ने क्रिस गेल से कहा- मेरे पास आपकी जैसी मसल्स थोड़े ही है

नई दिल्लीः पाकिस्तान क्रिकेट लीग में खेल रहे क्रिस गेल की मसल्स काफी ज्यादा है। ये कहना गलत नहीं होगा कि गेल ने इतनी लंबी उम्र मसल्स के सहारे काट दी है। उन्होंने बल्ले से कम और मांसपेशियों से अधिक बल्लेबाजी की है। विंडीज खिलाड़ियों में आमतौर पर काफी मसल्स मिलती है और यह नेचुरल मिलती है जिसको सही-खान और जिम में तराशा जा सकता है।

दूसरी और एशिया खिलाड़ी हैं जिनके पास कुदरती तौर पर बहुत बड़ी मसल्स कभी नहीं होती। हालांकि आपको प्रोफेशनल बॉडीबिल्डर बनना हो तो स्टेरॉयड, ट्रेनिंग और खान-पान से मांसपेशियों को प्राप्त कर सकते हैं। लेकिन आप एथलीट स्तर पर मांसपेशियां देखते हैं तो विंडीज के खिलाड़ी हर जगह छाए हुए हैं।

ऐसे में जब मोहम्मद हफीज ने क्रिस गेल के साथ अपनी मांसपेशियों की तुलना की तो उनके अपने पास कुछ नजर नहीं आया। पीएसल में लाहौल और क्वेटा के मैच के बाद हफीज और गेल बातचीत करते हुए देखे गए। जब उनसे पूछा गया कि क्या गुफ्तगु हो रही थी तो उन्होंने जवाब दिया कि वे गेल से यही कह रहे थे उनके पास मांसपेशियां नहीं हैं इसलिए उनको बाकि बल्लेबाजों की तुलना में बेहतर बल्लेबाजी करनी होती है।

हफीज ने कहा, क्रिस गेल मेरे से बैटिंग के बारे में बात कर रहे थे तो मैंने उनको कहा मेरे पास आपके जैसे मसल्स नही है इसलिए मुझे किसी भी बल्लेबाज की तुलना में कहीं बेहतर बैटिंग करनी पड़ती है।

हफीज ने लाहौर की टीम की ओर से बैटिंग की और 33 गेंदों पर 73 रनों की पारी खेल दी। उन्होने 5 चौके और 6 छक्के लगाए जिसके चलते लाहौर की टीम ने 178 रनों का टारगेट भी हासिल कर लिया। हफीज का कहना है कि वह अपनी टाइमिंग पर अधिक ध्यान केंद्रित करते हैं।

क्रिकेट पाकिस्तान से बातचीत के दौरान हफीज का कहना था कि वे पिछले डेढ़ साल से इस पर काम कर रहे हैं जिसका नतीजा उनको अब मिलना शुरू हो गया है।

Story first published: Tuesday, February 23, 2021, 15:30 [IST]
Other articles published on Feb 23, 2021
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+