यूसुफ ..आईसीएल विवाद की पंचाट सुनवायी 15 दिसंबर को
नयी दिल्ली 30 नवम्बर .वार्ता. इंडियन क्रिकेट लीग. आईसीएल. में खेलने का करार तोडने वाले पाकिस्तानी बल्लेबाज मोहम्मद यूसुफ के खिलाफ मुंबई में 15 दिसंबर को सुलह अदालत में सुनवायी होगी
यूसुफ ने विश्व कप के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड.पीसीबी. के रूख से परेशान होकर आईसीएल से जुडना स्वीकार किया था लेकिन पीसीबी द्वारा सुलह करने के बाद वह इस करार से अलग हो गये 1 यही नहीं. उन्होंने बाद में आईसीएल की विरोधी लीग इंडियन प्रीमियर लीग.आईपीएल. में खेलने की हामी भी भर दी
इसी से नाराज एस्सेल समूह ने उनके इस कदम को सुलह अदालत में चुनौती दी है 1 आईसीएल का स्वामित्व रखले वाले इस समूह के कार्यकारी उपाध्यक्ष आशीष कौल ने आज एक वेबसाइट को बताया कि यूसुफ मामले पर 15 दिसंबर को सुनवायी होगी
उन्होंने कहा...हमारे हिसाब से यह एकदम साफ मामला है 1यूसुफ ने हमसे जो करार किया था. उसके हिसाब से वह किसी अन्य पेशेवर लीग के लिए नहीं खेल सकते हैं 1.. लेकिन यूसुफ को पीसीबी का पूरा समर्थन हासिल है और उन्हें बस अपने खेल पर ध्यान देने को कहा गया है 1 पीसीबी ने कहा कि इस मामले से जुडे सभी कानूनी पचडों को बोर्ड खुद देखेगा
प्रेम उप्रेती मनोरंजन 1609 वार्ता.
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications