अरबपति बिजनेसमैन से सरेना विलियम्स ने की शादी, तस्वीरें देखकर हो जाएंगे फिदा
वाशिंगटन। अमेरिका की दिग्गज टेनिस स्टार सेरेना विलियम्स ने बिजनेसमैन ब्वॉयफ्रेंड एलेक्सिस ओहानियन से शादी कर ली है। सेरेना के पति एलेक्सिस रेडिक्ट कंपनी के को-फाउंडर हैं।

तमाम हॉलीवुड दिग्गज मौजूद रहे
इस शाही शादी में तमाम हॉलीवुड दिग्गज मौजूद रहे। अमेरिकन टीवी रियलिटी स्टार किम कार्दशियन, सिंगर बेयोंसे, टेनिस प्लेयर कैरोलिना वोन्जियाकी भी नजर आईं।

शादी को ब्यूटी एंड बीस्ट थीम पर रखा गया
खबरों के मुताबिक इस शादी को ब्यूटी एंड बीस्ट थीम पर रखा गया था। ये ग्रैंड वेडिंग न्यू ऑरलियंस शहर में हुई, जिसमें करीब 250 गेस्ट शामिल हुए थे।

शादी के वक्त सरेना अपनी बेटी को गोद में लिए थीं
बता दें कि इसी साल सितंबर में ही सेरेना ने बेटी को जन्म दिया था। शादी के वक्त सरेना अपनी बेटी को गोद में लिए थीं।

2015 से एक-दूसरे को डेट कर रहा था
बता दें कि ये कपल 2015 से एक-दूसरे को डेट कर रहा था। सेरेना एलेक्सिस से उम्र में 2 साल बड़ी हैं।

2002 से 2017 के बीच 8 बार दुनिया की नंबर वन टेनिस प्लेयर
2002 से 2017 के बीच 8 बार दुनिया की नंबर वन टेनिस प्लेयर रहीं। वर्तमान में वो सबसे ज्यादा ग्रैंड स्लैम टाइटल (सिंगल, डबल्स, मिक्स्ड डबल्स) जीतने वाले प्लेयर हैं।
All Credit: Bob Metelus and Erica Rodriguez
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
