WBO बॉक्सिंग में विजेंद्र सिंह ने लगाया जीत का पंच, तीन राउंड में ही चेका को किया नॉकआउट
दिल्ली। भारत के फेमस मुक्केबाज विजेंद्र सिंह ने अपने पंच की ताकत दिखाते हुए विश्व चैंपियन तंजानिया के मुक्केबाज फ्रांसिस चेका को तीन राउंड में ही नॉक आउट कर डब्ल्यूबीओ एशिया पैसिफिक सुपर मिड्लवेट का खिताब फिर से जीत लिया।
दस मिनट के अंदर ही कर दिया चेका को नॉकआउट
त्यागराज स्टेडियम में विजेंद्र सिंह और चेका के बीच यह मुकाबला दस राउंड का था लेकिन तीन राउंड में दस मिनट के अंदर ही देश के इस सुपर मुक्केबाज ने प्रतिद्वंद्वी को नॉक आउट कर खिताब जीत लिया।
'मैंने इस मैच की जोरदार तैयारी की थी'
जीत के बाद विजेंद्र सिंह ने कहा कि उन्होंने इस चैंपियनशिप के लिए मैनचेस्टर में दो महीने तक कड़ी प्रैक्टिस की थी। उन्होंने अपने कोचों का आभार व्यक्त किया।
विजेंद्र का खेल देखने कई हस्तियां पहुंचीं थी। पांच बार की विश्व चैंपियन मैरीकॉम, बाबा रामदेव, केंद्रीय राज्य मंत्री किरण रिजिजू, कुश्ती खिलाड़ी सुशील कुमार और योगेश्वर दत्र रिंग के पास बैठे हुए थे।
चेका को हराना आसान नहीं था
डब्ल्यूबीओ बॉक्सिंग में यह विजेंद्र सिंह की लगातार आठवीं जीत है। तंजानिया के फ्रांसिस चेका को हराना विजेंद्र सिंह के लिए आसान नहीं था। चेका के पास विजेंद्र से ज्यादा बॉक्सिंग राउंड खेलने का अनुभव था।
ट्विटर पर विजेंद्र सिंह ने प्रशंसकों को इस जीत पर सपोर्ट और बधाई देने के लिए धन्यवाद किया है। लीजिए सुनिए-
Thankyou all for your support 👊👊👊👊 pic.twitter.com/qXtOuqHGr4
— Vijender Singh (@boxervijender) December 17, 2016
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
