'भारत को पुजारा-रहाणे दोनों को करना चाहिये ड्रॉप', पूर्व इंग्लिश गेंदबाज ने बताया किसे मिले मौका
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के आगामी टेस्ट शेड्यूल को देखते हुए पिछले कुछ समय में मध्यक्रम के बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा और उपकप्तान अजिंक्य रहाणे के खराब फॉर्म पर लगातार सवाल उठाये जा रहे हैं जिसमें उन्हें टीम से ब्रेक देने की मांग भी की जा रही है। लेकिन भारतीय कप्तान ने साफ किया है कि टीम मैनेजमेंट को अपने खिलाड़ियों पर विश्वास है कि वो जल्द ही वापसी करते नजर आयेंगे, इसी वजह से टीम उन्हें बैक करना जारी रखेगी। हालांकि इस बीच भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट मैच में कप्तान कोहली की वापसी के बाद किसी एक खिलाड़ी का बाहर जाना लगभग तय नजर आ रहा है।
और पढ़ें: IND vs NZ: वानखेड़े टेस्ट के लिये कोहली को करने चाहिये यह 3 बदलाव, नहीं तो फिर मिलेगी हार
जहां मुंबई में खेले जाने वाले टेस्ट मैच को लेकर फैन्स को प्लेइंग 11 में बदलाव पर असमंजस की स्थिति नजर आ रही है तो वहीं पर इंग्लैंड के पूर्व तेज गेंदबाज स्टीव हार्मिसन ने भी इस पर अपनी राय रखी है और भारतीय टीम के संभावित कॉम्बिनेशन पर बात की है। हार्मिसन ने कहा कि अगर उनके हाथ में टीम सेलेक्शन होता तो वो चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे दोनों को ही प्लेइंग 11 से बाहर कर देते।
और पढ़ें: क्या साउथ अफ्रीका दौरे पर जायेगी भारतीय टीम, विराट कोहली ने दिया जवाब

किसकी जगह टीम में आयेंगे विराट कोहली
उल्लेखनीय है कि मुंबई में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट में विराट कोहली की वापसी करने वाले हैं, जिसके बाद सवाल उठ रहा है कि उनके आने के बाद किसे बाहर किया जायेगा। कानपुर टेस्ट में शानदार प्रदर्शन करने वाले श्रेयस अय्यर को या फिर लगातार खराब फॉर्म से जूझ रहे अजिंक्य रहाणे की जगह उन्हें मौका दिया जायेगा। श्रेयस अय्यर ने पहले मैच में जिस तरह का प्रदर्शन किया है उसके बाद उन्हें टीम से ड्रॉप नहीं करना चाहिये बल्कि जिन खिलाड़ियों का प्रदर्शन खराब रहा है उसमें रहाणे, पुजारा और मयंक अग्रवाल का नाम शामिल है। हालांकि मयंक अग्रवाल इंग्लैंड दौरे पर चोटिल होने के बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ पहली बार वापसी कर रहे हैं, ऐसे में उन्हें एक और मौका दिया जा सकता है लेकिन अजिंक्य रहाणे और चेतेश्वर पुजारा के बल्ले की फॉर्म लंबे समय से खराब चल रही है।

रहाणे और पुजारा दोनों को कर देना चाहिये ड्रॉप
हालांकि स्टीव हार्मिसन का मानना है कि वानखेड़े टेस्ट मैच में भारतीय टीम को 3 बदलाव करने चाहिये जिसमें चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे को ड्रॉप करते हुए सूर्यकुमार यादव को डेब्यू करने का मौका दिया जाने की बात कही है।
अपने यूट्यूब चैनल पर फैन्स के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा,'अजिंक्य रहाणे और चेतेश्वर पुजारा दोनों को लेकर लगातार सवाल उठाये जा रहे हैं, ऐसे में मुझे लगता है कि दोनों को ही बाहर कर देना चाहिये और उनकी जगह सूर्यकुमार यादव को मौका देना चाहिये जो कि मुंबई इंडियंस के लिये वानखेड़े के मैदान पर अक्सर खेलते नजर आते हैं। उन्हें केएल राहुल की जगह टीम में लाया गया है और मुझे लगता है कि रहाणे और पुजारा दोनों का समय खत्म हो चुका है। दोनों ही खिलाड़ी जब कानपुर के मैदान पर वापस लौट रहे थे तो उनकी बॉडी लैंग्वेज से साफ नजर आ रहा था कि जैसे वो भारत के लिये आखिरी बार खेलने आये हों।'

पुजारा की जगह इस बल्लेबाज को मिले मौका
हार्मिसन ने आगे बात करते हुए कहा कि खास तौर से पुजारा की बात करें तो वो पिछली 39 पारियों से बिना कोई शतक लगाये मजबूत भारतीय टीम के टॉप 6 में बल्लेबाजी कर रहे हैं। ऐसे में बहुत सारे टैलेंटेड खिलाड़ी हैं जिन्हें मौका नहीं मिल पा रहा है, ऐसे में अगर किसी और युवा खिलाड़ी को डेब्यू करने का मौका मिले जिसने ज्यादा अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेला है तो गलत नहीं होगा।
उन्होंने कहा,'अगर आप किसी एक को बाहर छोड़ते हैं तो मैं कहूंगा कि दोनों को बाहर कर देना चाहिये क्योंकि आप कोहली को जरूर शामिल करेंगे। ऐसे में सवाल उठता है कि आप तीसरे नंबर पर किसे बल्लेबाजी करायेंगे। मुझे लगता है कि दोनों में से किसी एक को बाहर बिठाने का फैसला मुश्किल लगेगा, ऐसे में दोनों को बाहर बिठाकर सूर्यकुमार को डेब्यू करा देना चाहिये।'

ईशांत की जगह इस गेंदबाज को मिले मौका
हार्मिसन ने तीसरे बदलाव के रूप में भारतीय टीम के सीनियर तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा को बाहर बिठाकर मोहम्मद सिराज को मौका देने की बात कही। ईशांत शर्मा भारत के लिये खेले गये पिछले दो मैचों में विकेट लेने में नाकाम रहे हैं, जिसे देखते हुए हार्मिसन ने कहा कि भारत के दोनों तेज गेंदबाजों ने औसत से भी नीचे का प्रदर्शन किया है ऐसे में उन्हें ईशांत की जगह सिराज को टीम में जगह देनी चाहिये।
उन्होंने कहा,'मेरे लिये दोनों तेज गेंदबाजों ने भी औसत से खराब प्रदर्शन किया, ऐसे में मुझे समझ नहीं आता कि ईशांत शर्मा ने इंग्लैंड में जिस तरह का प्रदर्शन किया उसके बाद उन्हें एक और मैच में मौका क्यों दिया गया। मेरे लिये उनकी जगह मोहम्मद सिराज को खिलाना चाहिये। तीनों स्पिनर्स ने अच्छी गेंदबाजी की थी तो वहां पर कोई बदलाव करने की जरूरत नहीं है।'
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
