ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले रिद्धिमान साहा हुए चोटिल, BCCI की बढ़ी चिंता
नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाने वाली टीम का हिस्सा बने विकेटकीपर रिद्धिमान साहा चोटिल हुए हैं। उन्हें मंगलवार दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ जांघ और कमर के बीच चोट का सामना करना पड़ा। उन्होंने 45 गेंद में 87 रन की आक्रामक पारी खेली, लेकिन फिर विकेटकीपिंग करने नहीं आए। उनकी जगह स्थापन्न खिलाड़ी श्रीवत्स गोस्वामी ने विकेटकीपिंग की। यह अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज इस टी20 प्रतियोगिता के बाद ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाने वाली टीम का हिस्सा है।
डेविड वॉर्नर ने मैच के बाद बयान देते हुए कहा कहा, ''दुर्भाग्य से उसके ग्रोइन में चोट आई है, लेकिन हम उम्मीद करते हैं यह ज्यादा गंभीर नहीं है।" गाैर हो कि साहा अगले महीने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाने वाली भारतीय टेस्ट टीम का हिस्सा हैं, जिसे दिसंबर के मध्य से 4 मैचों की सीरीज में खेलनी है। सनराइजर्स हैदराबाद साहा की चोट को लेकर बीसीसीआई (भारतीय क्रिकेट बोर्ड) की मेडिकल टीम के साथ परामर्श के बाद ही कोई कदम उठाएगी।
वहीं बीसीसीआई के सूत्र ने बताया कि सभी फ्रेंचाइजियों को कहा गया है कि वे राष्ट्रीय टीम के खिलाड़ियों की फिटनेस को लेकर थोड़ा गंभीर रहें। अधिकारी ने कहा, ''फिलहाल यह गंभीर नहीं लग रहा है, लेकिन सनराइजर्स के अलगे मैच में अभी तीन दिन का समय है। हमें उम्मीद कर रहे है कि सब अच्छा होगा।"
ऐसा लग रहा है कि साहा को अगले दो मैचों में आराम करने की सलाह दी जा सकती है और अगर सनराइजर्स ने प्लेऑफ में जगह पक्की करने में सफल रहा, तो वह पूरी तरह से फिट होंगे। साहा ने आईपीएलटी20 डॉट कॉम पर स्टार स्पिनर राशिद खान के साथ साक्षात्कार में उम्मीद जताई की वह इस चोट से जल्दी उबर जाएंगे।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
