Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

आखिर ऋषभ पंत ने क्यों लगाई थी जर्सी पर टेप, सामने आया कारण

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम ने तीन अंतरराष्ट्रीय टी20 मैचों की सीरीज के दूसरे मैच में 7 विकेट से न्यूजीलैंड को मात दी। इसी के साथ भारत ने सीरीज में 2-0 से अजय बढ़त बना ली। जीत का शाॅट रिषभ पंत के बल्ले से निकला। पंत ने 6 गेंदों में नाबाद 12 रन बनाए। उन्होंने पहली 4 गेंदों में कोई रन नहीं बनाया था, लेकिन आखिरी दो गेंदों में लगातार 2 छक्के लगाकर टीम को जीत दिला दी। हालांकि, इस दाैरान पंत जर्सी पर लगी टेप के कारण भी सबका ध्यान अपनी ओर खींचते दिखे।

सोशल मीडिया पर पंत की कई तस्वीरें वायरल हुईं, जिसमें उनकी जर्सी पर टेप लगी हुई दिखी। सभी सोच में थे कि आखिर पंत ने जर्सी पर टेप क्यों लगाई। तो इसका कारण यह है कि पंत टी20 वर्ल्ड कप वाली टीम इंडिया की जर्सी पहनकर ही मैच खेलने उतर गए थे। इस जर्सी पर दाईं तरफ टी20 वर्ल्ड कप का लोगो बना हुआ था। इस लोगो को छुपाने के लिए पंत को इस पर टेप लगाना पड़ा। फिर जब आधा मैच बीत गया तो पंत ने हाफ स्वेटर पहन लिया था, जिसके बाद उनका यह टेप नजर नहीं आ रहा था। टी20 वर्ल्ड कप के तुरंत बाद यह टी20 सीरीज खेली जा रही है।

यह भी पढ़ें- 'हमारा रिश्ता खेल से परे है', डिविलियर्स की रिटायरमेंट पर टूटा कोहली का दिल

पंत ने पहले मैच में भी भारत के लिए जीत का शाॅट खेला था। उन्होंने पिछले मैच में चौके के साथ भारत को जीत दिलाई थी और इस मैच में एक हाथ से 6 रन के लिए खेले सिग्नेचर शॉट के साथ जीत दिलाई। पंत ने वेंकटेश अय्यर के साथ मिलकर मैच खत्म किया। भारत ने पहला मैच पांच विकेट से अपने नाम किया था। अब सीरीज का आखिरी मैच अब 21 नवंबर को कोलकाता में खेला जाएगा, जिसके बाद दोनों टीमों के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज भी खेली जाएगी। हालांकि टेस्ट सीरीज में पंत को आराम देने के लिए शामिल नहीं किया गया है।

Story first published: Saturday, November 20, 2021, 12:26 [IST]
Other articles published on Nov 20, 2021
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+