पैट कमिंस ने बताया, WTC फाइनल मुकाबले में किस टीम के हैं ज्यादा जीतने के चांस
नई दिल्लीः वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिए काउंटडाउन शुरू हो चुका है। फाइनल मुकाबला भारत और न्यूजीलैंड के बीच 18 जून से खेला जाना है जो कि इंग्लैंड की जमीन पर होगा और जगह होगी साउथहैंपटन। यह मुकाबला इस समय क्रिकेट जगत में सबसे अधिक चर्चाओं में है क्योंकि यह ना केवल आईसीसी का टेस्ट विश्वकप सरीखा मुकाबला होगा बल्कि दुनिया की दो टॉप की टीमों के बीच भी एक तटस्थ जगह पर भिड़ंत देखने को मिलेगी। भारत दुनिया की नंबर एक टेस्ट टीम है जबकि नंबर दो पर न्यूजीलैंड का नाम आता है।
इस बारे में ताजा बात ऑस्ट्रेलिया के शानदार गेंदबाज पैट कमिंस ने की है। पैट कमिंस आईपीएल 2021 के निलंबित सीजन का हिस्सा थे उसके बाद वह मालदीव से होते हुए ऑस्ट्रेलिया लौटे और इस समय सिडनी में क्वॉरेंटाइन समय गुजार रहे हैं। वे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और यूट्यूब चैनल पर भी सक्रिय रहते हैं। एक प्रश्न उत्तर सत्र में जब एक फैंस ने उनसे पूछा कि वह वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल मुकाबले में किस टीम को जीतते हुए देख रहे हैं तो पैट कमिंस ने कहा कि जो हालात हैं वह निश्चित तौर पर न्यूजीलैंड को फायदा पहुंचाएंगे क्योंकि मौसम ऐसा ही है जो कि थोड़ा बहुत ओवरकास्ट होता है और फिर बीच में धूप निकलती रहती है।
आपको बता दें न्यूजीलैंड के पक्ष में एक बात और यह भी है कि वह भारत से काफी पहले ही इंग्लैंड पहुंच चुके हैं जहां पर वह वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप से पूर्व दो टेस्ट मैचों की सीरीज मेजबान इंग्लैंड के खिलाफ खेल चुके होंगे जिसका फायदा निश्चित तौर पर उनको मिलेगा। जहां तक पैट कमिंस की बात है तो वह आईपीएल 2019 में कोलकाता नाइट राइडर्स का हिस्सा थे। कमिसं अपने प्रदर्शन में लगातार निरंतरता के चलते जाने जाते हैं। कुछ एक मैचों में उनको रन पड़ सकते हैं लेकिन बहुत अधिक मौकों पर वे सटीक रहते हैं और कंजूसी से रन खर्च करते हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
