Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

पीटी उषा ने शेयर की पीवी सिंधु के साथ 18 साल पुरानी तस्वीर, ट्विटर पर करने लगी ट्रेंड

नई दिल्ली। स्टार महिला बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु वर्ल्ड बैडमिंटन चैंपियनशिप का खिताब हासिल करने वाली पहली भारतीय महिला बन गई हैं। पूरे देश को पीवी सिंधु पर गर्व है। खेल जगत से लेकर राजनीति से जुड़े महान शख्सियतों ने उन्हें बधाई दी। वहीं उड़न परी नाम से मशहूर पीटी उषा ने भी पीवी सिंधु को बधाई दी। उषा ने 18 साल पुरानी फोटो शेयर करते हुए बधाई दी जो देखते ही देखते ट्विटर पर ट्रेंड करने लगी।

उषा ने जो तस्वीर शेयर की वो 2001 की थी। तस्वीर में उषा ने पीवी सिंधु को अपनी गोद में बैठाया हुआ है। आज सिंधु को कामयाब होता देख उषा ने उस तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा, 'खेल के प्रति जुनून और समर्पण अगर हो तो कड़ी मेहनत का फल जरूर मिलता है। पीवी सिंधु की कामयाबी आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करेगी। वर्ल्ड चैंपियनशिप 2019 का गोल्ड जीतने के बहुत-बहुत शुभकामनाएं।'

तस्वीर को देखकर कोई भी पहचान नहीं सकता है कि गोद पर बैठी हुई बिटिया पीवी सिंधु है। 400 मीटर बाधा दौड़ में नैशनल रेकॉर्ड बनाने वाली पयोली एक्सप्रेस पीटी उषा ने इस तस्वीर को लेकर कहा कि यह तस्वीर 18 साल पहले खींची गई थी। जब साल 2001 में हैदराबाद में ऑल इंडिया रेलवे मीट स्पोर्ट्स टूर्नमेंट आयोजित हुआ था, तब सिंधु के पिता रमन्ना वॉलिबॉल के खिलाड़ी थे और वह रेलवे के साथ काम करते थे। जब मैं इस मीट के लिए गई, तब मैं वहां होटल में नहीं रुकी थी, बल्कि सिंधु के परिवार के साथ ठहरी थी। समान्यता इस तरह के दौरों पर मैं परिवारों के साथ नहीं रुकती, लेकिन उनके परिवार को मैं अच्छे से जानती हूं तो मैं उन दिनों वहां 3 से 4 दिन के लिए रुकी थी। उस समय वह बहुत छोटी थीं।'

बता दें कि वर्ल्ड चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले में भारतीय शटलर पीवी सिंधु जापानी प्रतिद्वंद्वी नोजोमी ओकुहारा को 21-7, 21-7 से हराकर स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय बनीं। सिंधु का टूर्नामेंट के फाइनल में यह लगातार तीसरा साल था। इससे पहले वह 2017 और 2018 में भी टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचीं थी लेकिन 2017 में उन्हें ओकुहारा और 2018 में स्पेन की कौरोलिना मारिन से हार का सामना करना पड़ा था। सिंधु को 2016 के रियो ओलंपिक के फाइनल मुकाबले में भी कौरोलिना मारिन से हार का सामना करना पड़ा था, जिसके बाद वह दूसरे स्थान पर अपना कब्जा जमाया था।

Story first published: Wednesday, August 28, 2019, 19:49 [IST]
Other articles published on Aug 28, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+