IPL 2021: ग्लैन मैक्सवेल को मिल रही है रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम में घर जैसी फीलिंग
मुंबई, 22 अप्रैलः रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम के ऑलराउंडर ग्लैन मैक्सवेल का कहना है कि उनको इस फ्रेंचाइजी में जुड़ने के बाद से ही भारत में घर जैसे महसूस हो रहा है। मैक्सवेल पिछले कई आईपीएल सीजन में कुछ खास नहीं कर पा रहे थे लेकिन इस बार उन्होंने अपने भाग्य को बदलने में कामयाबी हासिल की है और आरसीबी की जीत में मुख्य भूमिका निभाई है। ऑस्ट्रेलिया के इस तूफानी बल्लेबाज में अब उनकी टीम द्वारा जीते गए तीन मुकाबले में 176 रन बनाए हैं।
मैक्सवेल ने आरसीबी द्वारा पोस्ट किए गए वीडियो में कहा, "वानखेड़े में हालात थोड़े अलग हैं। यहां पर कुछ हाई-स्कोरिंग मुकाबले देखने को मिले हैं तो एक बैटिंग ग्रुप के तौर पर हमारे लिए यह उत्साहजनक बात है कि हम टीम के टोटल को ऊंचा कर सकें। मुझे ऐसा लगता है पहले ही दिन से टीम से जुड़कर जैसे अपने घर में मौजूद हूं, कोचिंग स्टॉफ बहुत ही सपोर्टिव है और खिलाड़ी भी आपस में सहयोगी हैं, ये अब तक बहुत ही मजेदार रहा है।"
आरसीबी की टीम 22 अप्रैल को वानखेड़े में राजस्थान रॉयल्स का मुकाबला करेगी। मैक्सवेल ने कहा कि उनका रोल विराट कोहली के कंधे से कुछ जिम्मेदारियां कम करना है क्योकि कप्तान के तौर पर उनके पास करने के लिए काफी काम मौजूद है।
मैक्सवेल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ पिछले मुकाबले में 78 रनों की पारी खेली थी और वे अपना फॉर्म जारी रखने की ओर देख रहे हैं। केकेआर के खिलाफ मुकाबले के बाद विराट कोहली ने कहा था कि मैक्सवेल ने आरसीबी की उसी तरह से ग्रहण कर लिया है जैसे बत्तख पानी को करती है।
कोहली ने साथ ही कहा था कि एबी डिविलियर्स इस टीम को प्यार करते हैं। ऐसे कुछ क्षेत्र हैं जहां हम काम कर सकते हैं। हम बहुत उत्साहित नहीं हैं और लगातार काम जारी रखना चाहते हैं। आरसीबी की टीम इस समय अंक तालिका में नंबर दो पर बरकरार है। चेन्नई सुपर किंग्स की टीम नंबर एक पर है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications


