Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

आखिर काैन है ये लड़की जो दिखती है रोहित शर्मा की तरह, चहल ने शेयर की फोटो

Yuzvendra Sharma shares Rohit Sharma Female Version Photo on Instagram, See Pics | वनइंडिया हिंदी

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के स्पिनर युजवेंद्र चहल हंसी-मजाक करने के लिए कोई भी माैका नहीं छोड़ते। जब मैच चलते हैं तो वह अपने 'चहल टीवी' शो के जरिए फैंस को हंसने पर मजबूर कर देते हैं तो अब लाॅकडाउन के समय वह घर बैठे टिकटाॅक वीडियो बनाकर फैंस का मनोरंजन करवा रहे हैं। रोहित शर्मा के साथ उनका हंसी मजाक सबसे ज्यादा चलता है। अब एक बार फिर चहल ने रोहित को छेड़ा है। सोशल मीडिया पर चहल ने एक लड़की की तस्वीर शेयर की जो बिल्कुल रोहित की तरह दिखती है। आखिर काैन है ये लड़की आइए जानें-

दरअसल, चहल ने रोहित की फोटो का एक फीमेल वर्जन बनाया है। इसके जरिए दिखाया गया है कि अगर रोहित लड़की होते तो वो किस तरह से दिखते। चहल ने रोहित के साथ लड़की वाले चेहरे की फोटो शेयर कर लिखा, 'रोहिता शर्मा भइया आप बहुत क्यूट लग रहे हैं।'

यही नहीं इसके बाद ट्विटर पर एक फैन ने पूरी टीम के खिलाड़ियों की लड़की के चेहरे वाली तस्वीर शेयर की है। तस्वीर में आप पहचान सकते हैं कि काैन खिलाड़ी लड़की के रूप में कैसा दिख रहा है।

बचा दें कि चहल फिलहाल गुरुग्राम में अपने घर पर हैं। रोहित अपने परिवार के साथ मुंबई में हैं। रोहित इन दिनों अपनी बेटी समायरा और पत्नी रितिका सजदेह के साथ क्वॉलिटी समय बिता रहे हैं। कोविड-19 महामारी के चलते मार्च के बाद से कोई इंटरनैशनल क्रिकेट मैच नहीं खेला जा सका है। अगले महीने इंग्लैंड और विंडीज के बीच टेस्ट सीरीज के साथ ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की वापसी होगी।

Story first published: Thursday, June 18, 2020, 17:57 [IST]
Other articles published on Jun 18, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+