भारत-चीन विवाद से खतरे में आईपीएल, हो सकता है 2200 करोड़ का नुकसान
नई दिल्ली। लद्दाख के गलवान घाटी में जारी भारत और चीन के बीच सीमा विवाद का असर बीसीसीआई की ओर से आयोजित कराये जाने वाले इंडियन प्रीमियर लीग पर भी देखने को मिल सकता है। सोमवार को गलवान वैली में हुई हिंसक झड़प के चलते भारतीय सेना के 20 जवान सैनिक शहीद हो गये जबकि चीन के करीब 43 सैनिक मारे गये हैं। इस हिंसक झड़प के बाद देश भर में चीन के खिलाफ विरोध के सुर उठने लगे हैं। इसमें चीनी सामान और चीनी कंपनियों के बहिष्कार का भी आह्वाहन किया जा रहा है, जिसका सीधा असर आईपीएल 2020 और भारतीय टीम पर भी नजर आ सकता है।
और पढ़ें: कोरोना वायरस के बीच 46 मैचों वाली टी10 लीग का ऐलान, 8 टीमें लेंगी हिस्सा
दरअसल चीनी स्मार्टफोन कंपनी वीवो ने साल 2018 में 2199 करोड़ रुपये में 5 साल के लिये इंडियन प्रीमियर लीग का टाइटल स्पॉन्सर हासिल किया है। इसके साथ ही यह चीनी कंपनी टीम इंडिया की ऑफिशियल जर्सी पर भी बतौर स्पॉन्सर मौजूद है। वहीं किसी भी टूर्नामेंट के दौरान यहह कंपनी सबसे ज्यादा विज्ञापन देने का काम भी करती है।
और पढ़ें: मैच खेलने के 50 साल बाद मिला क्रिकेटर का दर्जा, 81 की उम्र में मिली कैप

BCCI को होगा 2200 करोड़ का सीधा नुकसान
चूंकि इस साल अभी तक आईपीएल हुआ नहीं है और भारत सरकार चीनी कंपनियों के निवेश को खत्म करने और चीन को आर्थिक मोर्चे पर झटका देने के बारे में सोच रही है तो वह आईपीएल के टाइटल स्पॉन्सर का करार खत्म कर सकती है। अगर बीसीसीआई सरकार के निर्देशों पर ऐसा करती है तो उसी सीधे तौर पर 2200 करोड़ रुपये का नुकसान होगा।
ऐसे में बड़ा सवाल यह है कि कोरोना वायरस के चलते आर्थिक संकट झेल रही बीसीसीआई क्या इन भावनाओं के बीच वीवो को लेकर ऐसा फैसला लेने को तैयार है।

BCCI चाहता है IPL का आयोजन
गौरतलब है कि आईपीएल के 13वें सीजन का आगाज 29 मार्च को होना था लेकिन कोरोना वायरस के चलते फिलहाल अनिश्चितकाल के लिये टाल दिया गया है। ऐसे में फिलहाल इसके आयोजन को लेकर सिर्फ अटकलें लगाई जा रही हैं। हालांकि बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने इस मामले को लेकर कई बार साफ कर दिया है कि बोर्ड चाहता है कि आईपीएल का आयोजन हो सके।

T20 World Cup के चलते नहीं हो पा रहा फैसला
आपको बता दें कि बीसीसीआई इस समय टी20 विश्व कप के भविष्य पर आईसीसी के फैसले को लेकर इंतजार कर रहा है। ऐसे में उम्मीद है कि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की ओर से साफ तौर पर टी20 विश्व कप की मेजबानी को लेकर असमर्थता जाहिर करने के बाद इसे कैंसिल कर दिया जायेगा। जिसके बाद बीसीसीआई इस विंडो का इस्तेमाल आईपीएल के आयोजन में कर सकती है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
