चाैथे नंबर पर खेलने की तैयारी में हैं प्रियम गर्ग, टेस्ट में लगाना चाहते हैं दोहरा शतक
नई दिल्ली। युवा भारतीय क्रिकेटर प्रियम गर्ग खुद को चाैथे नंबर के लिए तैयार कर रहे हैं। प्रियम समझते हैं कि भारतीय टीम में चाैथे नंबर को लेकर काफी माथापच्ची चलती है, हालांकि अब श्रेयर अय्यर जगह पक्की कर चुके हैं। लेकिन अपनी कप्तानी में भारतीय टीम को अंडर 19 विश्व कप के फाइनल तक पहुंचाने वाले प्रियम नंबर 4 के अलावा नंबर 5 पर भी खेलने के लिए तैयार हैं।
प्रियम ने शुक्रवार हैलो एप को दिए साक्षात्कार के दाैरान कहा, ''मैं नंबर 5 पर भी बल्लेबाजी करने के लिए तैयार हूं, लेकिन मुझे लगता है कि वो चौथे नंबर पर अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं। उन्होंने आगे कहा कि वो अनुभव पाने के लिए विराट कोहली और पृथ्वी शाॅ से भी बात कर चुके हैं। इसके अलावा प्रियम ने यह भी बताया कि जब उन्होंने अंडर-19 क्रिकेट में कदम रखते समय जब नीली जर्सी हासिल की थी तो वो दिन उनके लिए बेहद खास था।
प्रियम गर्ग ने कहा कि जब उन्हें पहली बार नीली जर्सी मिली तो वे गर्व महसूस कर रहे थे। प्रियम ने कहा, "मुझे उस रात बिल्कुल भी नींद नहीं आई थी। नीली जर्सी और उस लोगो का एक एक सपना था, जो आखिर में सच पूरा हो ही गया।'' प्रियम ने आगे कहा कि जब वो अंडर 19 विश्व कप के खत्म होने के बाद वापस लाैटे तो पिता ने कहा कि उन्हें गर्व है। हार जीत तो चलती रहती है, मगर जो तुमने खेल दिखाया वो शानदार रहा। बता दें कि फाइनल में भारत को बांग्लादेश से हार मिली थी।
इसके अलावा प्रियम ने यह भी कहा कि उन्हें टेस्ट क्रिकेट खेलना पसंद है। उन्हें कहा कि उनका सपना है कि वो दोहरा शतक लगाने में सफल हो जाएं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
