वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में वापसी करना चाहते हैं जॉनी बेयरस्टो
नई दिल्ली। इंग्लैंड क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो पिछले साल सितंबर में हुए न्यूजीलैंड दौरे के बाद से लगातार टेस्ट टीम से बाहर चल रहे हैं। इस बीच बेयरस्टो ने वेस्टइंडीज के खिलाफ अगले महीने शुरु होने वाली टेस्ट सीरीज के लिये इंग्लैंड की टीम में वापसी करने की इच्छा जताई है। उनका मानना है कि वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज में उन्हें टीम में जरूर शामिल किया जायेगा। मौजूदा समय में इंग्लैंड की टीम में विकेटकीपर बल्लेबाज के लिये कई दावेदार हैं।
ईएसपीएनक्रिकइन्फो से बात करते हुए बेयरस्टो ने कहा, 'मैं अभी वास्तव में अपनी विकेटकीपिंग से बहुत खुश हूं। मेरे खेल का यह एक ऐसा हिस्सा था जिस पर मेरे करियर के शुरू में लोगों ने सवाल उठाए थे लेकिन पिछले दो वर्षों ने लोगों ने इस पर बात करनी बंद कर दी थी। मेरे आंकड़े बहुत अच्छे हैं और ऐसे में ऐसा कोई कारण नजर नहीं आता जिससे मेरी विकेटकीपर के रूप में टीम में वापसी न हो। मुझे ऐसा लगता है कि मैंने अपनी विकेटकीपिंग में कुछ भी गलत नहीं किया। लोगों ने मेरी विकेटकीपिंग की काफी प्रशंसा की है।'
और पढ़ें: फांसी लगाकर भारतीय क्रिकेटर ने की आत्महत्या, कारणों का पता नहीं
बेयरस्टो ने अपना आखिरी मैच साउथ अफ्रीका के खिलाफ बतौर टेस्ट बल्लेबाज खेला था जिसमें वह दोनों पारियों में महज 10 रन ही बना सके थे, जिसके बाद उन्हें सीरीज से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था। मौजूदा समय में इंग्लैंड की टीम में जोस बटलर को विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर प्राथमिकता दे रही है।
उन्होंने कहा, 'अभी मैं जिस तरह से बल्लेबाजी कर रहा हूं उससे मैं खुश हूं। मैंने गेंदबाजी मशीन के सामने अभ्यास किया। तकनीक में सुधार करना अच्छा रहा।'
और पढ़ें: अपने बेटे के इलाज के लिये इस भारतीय अंपायर ने बेचा सबकुछ
गौरतलब है कि बेयरस्टो को वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज से पहले चुने गये 55 संभावित खिलाड़ियों में शामिल किया गया है। इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच अगले महीने से तीन टेस्ट मैचों की श्रृंखला खेली जाएगी। आपको बता दें कि पिछले कुछ समय से बेयरस्टो का बल्लेबाजी में प्रदर्शन जुझारू रहा है। पिछले 18 टेस्ट मैचों में बेयरस्टो ने सिर्फ एक शतक लगाया है। उन्होंने अगस्त 2018 से लेकर अब तक 14 टेस्ट मैचों में केवल 19.15 की औसत से रन बनाये हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
