संगकारा और जयवर्धने ने मांगे सबूत, लगा है 2011 वर्ल्ड कप फिक्स करने का आरोप
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम ने पूरा जोश दिखाते हुए साल 2011 के विश्व कप पर कब्जा किया था। ना सिर्फ गेंदबाजों ने अच्छा काम किया बल्कि बल्लेबाजों ने भी अंत तक टीम को जीत दिलाने के लिए कड़ा प्रयास किया। श्रेय पूरी टीम को जाता है, लेकिन अब 9 साल बाद श्रीलंका के पूर्व खेल मंत्री महिंदानंदा अलुथगामगे का कहना है कि विश्व कप फिक्स था। उन्होंने श्रीलंका क्रिकेट टीम पर जानबूझकर हारने का आरोप लगाया।

संगकारा और जयवर्धने ने दी चुनाैती
अलुथगामगे ने दावा किया गया है कि भारत के खिलाफ फाइनल मैच उनकी टीम जानबूझकर हार गई थी। लेकिन अब उनके इस दावे को चुनाैती दी है उस फाइनल में कप्तानी करने वाले कुमार संगकारा और पूर्व महान क्रिकेटर महेला जयवर्धने ने। दोनों ने ट्विट के जरिए अलुथगामगे से इस दावे को लेकर सबूत मांगा है।

मांगे सबूत
संगकारा ने न्यूज फर्स्ट से बातचीत करते हुए कहा, ''किसी को भी अटकलें लगाने की जरूरत नहीं है और वे इसकी तह तक जा सकते हैं। यह कार्रवाई का सबसे सही तरीका होना चाहिए।' वहीं जयवर्धने ने ट्विटर पर अलुथगामगे के बयान पर तंज कसते हुए कहा, 'क्या चुनाव होने वाले हैं? जो सर्कस शुरू हुआ है वो पसंद आया, नाम और सबूत?'
|
अलुथगामगे ने कही थी ये बात
बता दें कि 2 अप्रैल, 2011 को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए फाइनल में भारत ने 6 विकेट से जीत दर्ज की थी। इस हार पर अलुथगामगे ने कहा कि साल 2011 में खेला गया वर्ल्ड कप फाइनल फिक्स था। मैं अपने बयान पर कायम हूं। यह उस समय हुआ था जब मैं खेल मंत्री था। अपने देश की प्रतिष्ठा को ध्यान में रखते हुए और अधिक खुलासे नहीं करना चाहता हूं। यह एक ऐसा खेल था जिसमें श्रीलंका जीत सकता था।' उन्होंने कहा, 'मैं अपने बयान की पूरी जिम्मेदारी लेता हूं और बहस के लिए तैयार हूं। मैं इसमें खिलाड़ियों को शामिल नहीं करूंगा लेकिन कुछ ग्रुप जरूर इस मैच को फिक्स करने में शामिल थे।'
He needs to take his “evidence” to the ICC and the Anti corruption and Security Unit so the claims can be investigated throughly https://t.co/51w2J5Jtpc
— Kumar Sangakkara (@KumarSanga2) June 18, 2020
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
