For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

युवराज की हैट्रिक पर बंगलौर भारी

By Staff

युवराज सिंह ने आईपीएल के इस सीज़न में पहला हैट्रिक लिया और फिर तूफ़ानी पारी खेली लेकिन फिर भी पंजाब की टीम रॉयल चैलेंजर्स के हाथों मात खा गई.

पहले बल्लेबाज़ी करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बंगलौर की टीम ने निर्धारित बीस ओवरों में नौ विकेट पर 145 रन बनाए. इसके जवाब में किंग्स इलेवन पंजाब की टीम तीन विकेट हाथ होने के बावजूद सिर्फ़ 137 रन बना सकी.

जिस अंदाज़ में कप्तान युवराज सिंह ने लक्ष्य का पीछा करना शुरु किया तो लगा कि मुक़ाबला जल्दी ही समाप्त हो जाएगा लेकिन उनके आउट होते ही टीम दबाव में आ गई.

युवराज ने चार छक्कों और तीन चौकों की सहायता से 34 गेंदों पर 50 रन बनाए और पहले विकेट के लिए करण गोयल के साथ 70 रनों की साझीदारी की. युवराज को अनिल कुंबले ने चलता किया.

करण गोयल बीस रन बनाकर वान डार मर्व के हाथों लपके गए. इसके बाद साइमन कैटिच रन आउट हो गए और फिर विकेट गिरते गए. कुमार संगकारा ने 17 और महेला जयवर्धने ने 19 रनों की पारी खेल कर मुक़ाबले को दिलचस्प बनाने की कोशिश की.

बीसवें ओवर की अंतिम दो गेंदों पर पंजाब को जीतने के लिए नौ रन बनाने थे लेकिन प्रवीण कुमार की सधी गेंदबाज़ी ने उनके मंसूबों पर पानी फेर दिया.

युवी की हैट्रिक

रॉयल चैलेंजर्स बंगलौर का कोई इकलौता बल्लेबाज़ बड़ा स्कोर खड़ा नहीं कर सका लेकिन सभी ने कुछ न कुछ योगदान देकर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुँचाया. मर्व के अलावा रॉयल चैलेंजर्स का कोई बल्लेबाज़ नहीं टिक सका.

युवराज ने हैट्रिक लेकर बंगलौर की टीम को एक समय संकट में डाल दिया लेकिन आख़िर में वान डार मर्व ने 19 गेंदों पर 35 रनों की पारी खेल कर अपनी टीम का स्कोर 145 पर पहुँचा दिया.

युवराज ने 12 वें ओवर की आखिरी दो गेंदों पर रॉबिन उथप्पा और जैक कैलिस को आउट किया. उसके बाद वह 14 वां ओवर करने आए और पहली ही गेंद पर मार्क बाउचर को आउट करके हैट्रिक हासिल कर लिया.

ओपनर जेसी राइडर तो पहले ही ओवर में पठान का शिकार हो गए थे. उसके बाद भी विकेट लगातार गिरते रहे.

किंग्स इलेवन की ओर से यूसुफ़ अब्दुल्ला ने फ़िर शानदार गेंदबाज़ी की और चार ओवरों में 36 रन देकर चार विकेट हासिल किए.

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:22 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+