PBKS vs RR: जानें कैसा है आईपीएल में पंजाब-राजस्थान का हेड टू हेड रिकॉर्ड, क्या कहती है पिच रिपोर्ट
IPL 2021 PBKS vs RR Head to Head Stats records: नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन की 6 टीमें अपना पहला मैच खेल चुकी हैं और अब टूर्नामेंट के चौथे मैच में राजस्थान रॉयल्स की टीम का सामना नये नाम से खेलने वाली पंजाब किंग्स ( पहले किंग्स इलेवन पंजाब) के साथ वानखेड़े के मैदान पर खेला जाना है। सोमवार को होने वाले इस मैच में जहां पंजाब किंग्स की टीम पूरी तरह से नई पहचान के साथ मैदान पर उतरेगी तो वहीं पर राजस्थान रॉयल्स की टीम नये कप्तान संजू सैमसन के नेतृत्व में मुकाबला करने उतरेगी। आईपीएल के पिछले सीजन में दोनों ही टीमों का प्रदर्शन बेहद खराब रहा था और दोनों ही लीग स्टेज से बाहर हो गई थी, हालांकि पंजाब किंग्स के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स का पलड़ा भारी रहा है।
पिछले सीजन खेले गये दोनों मैचों में राजस्थान रॉयल्स की टीम ने पंजाब किंग्स को शिकस्त देने का काम किया था। वहीं ओवरऑल आंकड़े पर नजर डालें तो दोनों टीमें अब तक 21 बार भिड़ चुकी हैं जिसमें से 12 बार राजस्थान की टीम ने तो 9 बार पंजाब किंग्स की टीम ने जीत हासिल की है। वानखेड़े के मैदान पर होने वाले इस मैच में फैन्स को एक बार फिर से चौके-छक्कों की बरसात देखने को मिल सकती है चूंकि यहां की पिच बल्लेबाजों के मुफीद मानी जाती है।
और पढ़ें: IPL 2021: पहले 3 दिन में ही लग चुके हैं 42 छक्के, जानें टॉप पर है कौन
वहीं पर दोनों ही टीमों के पास विस्फोटक बल्लेबाजों की भरमार है तो अगर इस मैच में चौकों से ज्यादा छक्के देखने को मिले तो इसमें कोई हैरानी वाली बात नहीं होगी। इस सीजन खेले गये पहले मैच में भी सीएसके की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 188 रनों का स्कोर खड़ा किया था लेकिन दिल्ली की टीम ने आसानी से उसे चेज करने का काम किया।
वानखेड़े के मैदान पर दोनों टीमों के रिकॉर्ड की बात करें तो राजस्थान का रिकॉर्ड शानदार रहा है और उसने इस मैदान पर खेले गये पिछले दोनों मैचों में मुंबई की टीम को हराने का काम किया है। वहीं पर पंजाब किंग्स के कप्तान केएल राहुल का बल्लेबाजी रिकॉर्ड बाकी टीमों की तुलना में राजस्थान के खिलाफ कमजोर हो जाता है।
और पढ़ें: SRH vs KKR: मनीष पांडे के अर्धशतक के चलते ही हारी हैदराबाद, नाम है बेहद शर्मनाक रिकॉर्ड
पिच रिपोर्ट की बात करें तो मुंबई का यह मैदान एक बार फिर से बल्लेबाजों को पसंद आने वाला है और दोनों पारियों में 200 रनों का आंकड़ा पार होने की संभावना है। हालांकि स्पिनर्स के मुकाबले यहां पर तेज गेंदबाजों का बोलबाला देखने को मिल सकता है। मैच में टॉस एक बार फिर अहम भूमिका निभा सकता है चूंकि वानखेड़े के मैदान पर रनों का पीछा करने वाली टीम को ज्यादा जीत मिलती है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
