For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

VIDEO: पीवी सिंधु बनीं लड़ाकू विमान 'तेजस' में उड़ान भरने वाली पहली भारतीय महिला

नई दिल्ली। भारत की स्टार महिला बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु बेंगलुरु में चल रहे एयर शो के चाैथे दिन तेजस में को-पायलट के रूप में उड़ान भरी। इसी के साथ ओलिंपिक सिल्वर मेडलिस्ट सिंधु लड़ाकू विमान 'तेजस' में उड़ान भरने वाली पहली भारतीय महिला बन गई हैं। तेजस पूरी तरह भारत में निर्मित स्वदेशी विमान है, जिसे हिंदुस्तान एरोनॉटिक्स लिमिटेड ने बनाया है

तेजस, सिंगल-इंजन मल्टीरोल लाइट फाइटर प्लेन है। बेंगलुरु में आयोजित एयर शो के आखिरी दिन को महिला दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। आज एयर शो के कई अन्य प्रदर्शनों में सभी महिला टीमों द्वारा स्टंट का प्रदर्शन किया जा रहा है। अभी पिछले दिनों आर्मी चीफ बिपिन रावत ने भी तेजस में उड़ान भरी थी। उन्‍होंने तेजस के दो सीटर ट्रेनिंग विमान में पायलट के पीछे बैठकर आसमान में एक चक्कर लगाया था। उड़ान के बाद बिपिन रावत ने तेजस विमान की तारीफ की थी।

ये भी भर चुके हैं उड़ान
रावत से पहले वायुसेना प्रमुख एयर मार्शल बीएस धनोआ, केंद्र सरकार के प्रमुख वैज्ञानिक सलाहकार पीएस विजय राघवन, महानिदेशक (अधिकग्रहण) अपूर्व चंद्रा और वायुसेना के सह प्रमुख एयर वाइस मार्शल बीआर कृष्‍णा भी एयरो इंडिया 2019 में तेजस में उड़ान भर चुके हैं। बता दें कि ओलिंपिक सिल्वर पदक जीतने के बाद से ही सिंधु एक आइकॉन बन चुकी हैं। और वह लगातार लोगों, विशेष तौर पर युवाओं को प्रेरित करने का काम कर रही हैं। सिंधु फिलहाल ऑल इंग्लैंड बैडमिंटन चैंपियनशिप की तैयारी कर रही हैं। यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता 6 से 10 मार्च के बीच इंग्लैंड के बर्मिंगम में खेली जाएगी।

Story first published: Saturday, February 23, 2019, 15:08 [IST]
Other articles published on Feb 23, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+