दिल्ली के हुए मैकग्रा .पि्रंस और यूसुफ हटे
मुंबई . 20 फरवरी . वार्ता. इंडियन प्रीमियर लीग .आईपीएल. की आज यहां हुई नीलामी में आस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज ग्लैन मैकग्रा को आखिरकार अंतिम राउंड में दिल्ली टीम के रूप में खरीददार मिल ही गया और वह तीन लाख 50 हजार डालर .एक करोड चालीस लाख रुपये में बिक गए
उधर मोहाली की टीम ने रिजर्व पूल में रखे गए दो खिलाडी वेस्टइंडीज के बल्लेबाज रामनरेश सरवन को दो लाख 25 हजार डालर .90 लाख रुपये .में और साइमन कैटिच को दो लाख डालर .80 लाख रुपये. में खरीद लिया
जयपुर की टीम ने आस्ट्रेलिया के पूर्व बल्लेबाज जस्टिन लैंगर को दो लाख डालर .80 लाख रुपये. में जबकि माइक हसी को चेन्नई की टीम ने तीन लाख 50 हजार डालर .एक करोड 40 लाख रुपये .में खरीद लिया
जिम्बाब्वे के विकेटकीपर बल्लेबाज तातेंदे तायबू को कोलकाता की टीम ने एक लाख 25 हजार डालर .50 लाख रुपये . में खरीद लिया 1 वेस्टइंडीज के एक और बल्लेबाज शिवनारायण चंद्रपाल को बेंंगलूर की टीम ने दो लाख डालर .80 लाख रुपये में खरीद लिया
दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज एश्वेल पि्रंस और पाकिस्तान के बल्लेबाज मोहम्मद यूसुफ का नाम नीलामी से हटा लिया गया 1 ये सभी रिजर्व पूल में शामिल थे
सत्यकाम लखमी230
वार्ता
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications