Tokyo 2020: बीजिंग ओलंपिक की सिल्वर मेडलिस्ट ड्रग्स टेस्ट में फेल, लगा बैन
टोक्यो: 2008 के ओलंपिक रजत पदक विजेता ब्लेसिंग ओकागबारे को शनिवार को टोक्यो ओलंपिक से पहले ह्यूमन ग्रोथ हार्मोन के लिए पॉजिटिव टेस्ट के बाद अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया है। एथलेटिक्स इंटिग्रिटी यूनिट ने एक बयान ये इस बात की पुष्टि कर दी है।
एआईयू ने कहा, "एथलीट को आज सुबह टोक्यो में प्रतिकूल विश्लेषणात्मक खोज और उसके अस्थायी निलंबन के बारे में सूचित किया गया।"
यूनिट ने कहा कि 19 जुलाई को एक प्रतियोगिता से बाहर टेस्ट में पॉजिटिव नतीजा पाया किया और शनिवार को एथलीट को सस्पेंड करने की सूचना दी गई।
मानव विकास हार्मोन प्रतिबंधित पदार्थों की सूची में है। यह शरीर में कुदरती तौर पर बनता है लेकिन अपनी क्षमता बढ़ाने के लिए कई बार इसको कृत्रिम रूप से भी लिया जाता है, ऐसा हॉलीवुड के कलाकार भी कई बार कर चुके हैं, वे फिल्मी पर्दे पर अपनी मजबूत मांसपेशियां दिखाने के लिए ऐसा करते रहे हैं।
बीजिंग खेलों से ओकागबारे का रजत पदक 2017 में अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति द्वारा डोपिंग अपराध के कारण रूसी एथलीट तात्याना लेबेदेवा को अयोग्य घोषित करने के बाद अपग्रेड किया गया था। वर्ना ओकागबारे उस लंबी कूद प्रतियोगिता में तीसरे स्थान पर रही थी।
नाइजीरियाई स्प्रिंटर ने 200 मीटर और लंबी कूद में विश्व चैंपियनशिप पदक भी जीते हैं और अपने चौथे ओलंपिक में प्रतिस्पर्धा कर रही हैं, उन्होंने शनिवार को सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करते हुए 11.05 सेकंड के समय के साथ शुक्रवार को 100 मीटर हीट में आराम से जीत हासिल की थी।
32 वर्षीय को 200 मीटर के साथ-साथ 4X100 मीटर रिले में भी प्रतिस्पर्धा करनी थी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
