IPL 2020: रोहित शर्मा ने DC के खिलाफ पहले क्वालीफायर को बताया MI का बेस्ट प्रदर्शन
नई दिल्लीः मुंबई इंडियंस के लिए उनके कप्तान रोहित शर्मा का मैदान पर लौटना अच्छी खबर है। भारतीय दिग्गज सुनील गावस्कर ने इसको टीम इंडिया के लिए भी शुभ संकेत बताया है क्योंकि रोहित को ऑस्ट्रेलिया जाने वाली टीम में इसलिए जगह नहीं दी गई थी क्योंकि उनकी चोट को लेकर काफी अस्पष्टता थी।
रोहित ने मैदान पर वापसी तो की लेकिन वे अभी बल्ले से वापसी नहीं कर पाए हैं। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ पहले क्वालीफायर मुकाबले में रोहित ने पहली ही गेंद पर अपना विकेट गंवा दिया। इसके अलावा पोलार्ड भी जीरो पर आउट हुए लेकिन मुंबई इंडियंस में दिग्गजों और बेजोड़ युवाओं की भरमान है।
डिकॉक, सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन और हार्दिक पांड्या की पारियों के दम पर मुंबई ने 5 विकेट पर 200 रन बनाए जिसके जवाब में बुमराह का कहर ऐसा टूटा कि दिल्ली के लिए मैच हारना औपचारिकता मात्र बनकर रह गया।
मुंबई यह मैच 57 रनों से जीतकर फाइनल में पहुंच गई है और रोहित ने इसको टीम की बेस्ट परफॉरमेंस बताया है।
"मुझे लगता है कि यह सबसे अच्छा प्रदर्शन है। मेरे जल्दी आउट होने के बाद जिस तरह से डी कॉक और एसकेवाई (सूर्यकुमार) ने गति पकड़ी वह देखने में अच्छी थी। हमारे लिए सही परिणाम। हमारे मन में कभी कोई लक्ष्य नहीं था। हम एक अलग टीम हैं और हम अलग तरह से खेलते हैं। हम सिर्फ एक अच्छा पावरप्ले करना चाहते थे और फिर इसे वहां से ले गए। हमें पता था कि हमारे पास अंत में तेजी लाने की शक्ति है। इशान सिर्फ शानदार फॉर्म में हैं, इसलिए हम चाहते थे कि वह दूसरी बार आउट होने के बाद वास्तव में सकारात्मक हों। हमने क्रुनाल को भी बताया कि बस सकारात्मक बल्लेबाजी करनी है और गेंदबाजों को दबाव में लाना है। इस तरह के बहुमुखी टीम के साथ, हम बल्लेबाजी और गेंदबाजी क्रम को बदल सकते हैं।"
रोहित ने बोल्ट की फिटनेस पर जानकारी दी जिन्होंने मैच में केवल 2 ही ओवर किए और 2 विकेट लिए-
"मैंने उसे (बोल्ट) नहीं देखा है। लेकिन वह ठीक लगता है। मुझे नहीं लगता कि यह एक बड़ी समस्या है। तीन दिन का आराम और उसे मैदान में वापस जाना चाहिए। बुमराह और बोल्ट ठोस रूप में रहे हैं। वे अलग-अलग टीमों के लिए खेलते हैं इसलिए उनकी अलग योजनाएं हैं। एक टीम के रूप में हमारी अलग-अलग योजनाएं हैं और उन्हें निष्पादित करते हुए देखना बहुत अच्छा है।"
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
