Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

नसीरुद्दीन शाह ने चुनी ऑल टाइम प्लेइंग XI, पुराने खिलाड़ियों को दी जगह

नई दिल्ली। बाॅलीवुड सिनेमा की शान नसीरुद्दीन शाह का क्रिकेट से भी गहरा लगाव है। 1992 में उनकी एक फिल्म आई थी जिसका नाम था 'चमत्कार'। इस फिल्म में नसीरुद्दीन ने एक मार्को नामक भूत का रोल अदा किया था। फिल्म में वह अपनी जादुई शक्तियों से क्रिकेट मैच के दाैरान दर्शकों का दिल खुश करते दिखे। फिर 1988 में मालामाल फिल्म में उन्होंने पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुनील गावस्कर के साथ स्क्रीन साझा की।

एक अभिनेता होने के साथ-साथ, वह क्रिकेट के दीवाने भी हैं, खेल के इतिहास और हाल की घटनाओं से अच्छी तरह वाकिफ हैं। उन्होंने हाल ही में अपनी सर्वकालिक प्लेइंग इलेवन में सचिन तेंदुलकर और राहुल द्रविड़ सहित कई पूर्व खिलाड़ियों को शामिल किया। उन्होंने वर्तमान युग के किसी भी क्रिकेटर को नहीं चुना और फिल्म कंपेनियन को दिए एक साक्षात्कार में अपनी सर्वकालिक प्लेइंग इलेवन का खुलासा किया।

उन्होंने वीनू मांकड़ और फारुख इंजीनियर की ओपनिंग जोड़ी को चुना, उसके बाद सचिन और द्रविड़ को नंबर 3 और नंबर 4 पर रखा। उन्होंने आगे मंसूर अली खान, पोली उमरीगर, जी विश्वनाथ और कपिल देव को अपनी टीम में चुना अंत में उन्होंने मोहम्मद निसार / अमर सिंह, बिशन सिंह बेदी और बालू पावलंकर को अपने पसंदीदा गेंदबाजी विकल्प के रूप में रखा।

सचिन तेंदुलकर और राहुल द्रविड़ के बीच चयन करने के लिए कहने पर, नसीरुद्दीन ने बिना किसी हिचकिचाहट के बाद द्रविड़ को चुना। उन्होंने कहा, 'द्रविड़ किसी भी दिन।' इंटरव्यू के दौरान 70 वर्षीय शाह से मौजूदा पीढ़ी के अपने पसंदीदा क्रिकेटर का नाम भी पूछा गया। नसीरुद्दीन ने आधुनिक समय के सर्वश्रेष्ठ स्पिनरों में से एक रविचंद्रन अश्विन को चुना। अश्विन, जो आईपीएल के आगामी संस्करण में एक्शन में दिखाई देंगे, ने टेस्ट में 25.43 की उल्लेखनीय औसत से 365 विकेट लिए हैं। वहीं वनडे में उनके नाम 150 विकेट हैं। अश्विन 19 सितंबर से यूएई में शुरू होने वाले आईपीएल 2020 में किंग्स इलेवन पंजाब का प्रतिनिधित्व करेंगे। तमिलनाडु के ऑलराउंडर के पास 71 टेस्ट, 111 एकदिवसीय और 46 टी20 खेलने का अनुभव है।

नसीरुद्दीन शाह की ऑल टाइम प्लेइंग इलेवन-
वीनू मांकड़, फारुख इंजीनियर, सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़, मंसूर अली खान, पोली उमरीगर, जी विश्वनाथ, कपिल देव, मोहम्मद निसार/अमर सिंह, बिशन सिंह बेदी, बालू पावलंकर

Story first published: Friday, July 16, 2021, 12:47 [IST]
Other articles published on Jul 16, 2021
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+