Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

टोक्यो ओलंपिक में भारतीय पुरुष हॉकी की जीत से शुरुआत, न्यूजीलैंड को 3-2 से हराया

टोक्यो: दुनिया की नंबर चार भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने ओलंपिक में अपने अभियान की शुरुआत न्यूजीलैंड के खिलाफ जीत से की। कड़े मुकाबले में हॉकी इंडिया ने कीवी टीम को 3-2 से मात दे दी। भारतीय टीम मुश्किल पूल ए में हैं।

भारत की शुरुआत बहुत खास नहीं रही क्योंकि न्यूजीलैंड ने पेनाल्टी कॉर्नर पर पहला गोल करके फर्स्ट क्वार्टर में लीड ले ली लेकिन भारतीय टीम ने भी वापसी की और रुपिंदर ने पेनाल्टी स्ट्रोक पर गोल मारकर 1-1 से बराबरी कर दी।

दूसरे क्वार्टर से पहले तक भारत और न्यूजीलैंड की टीम 1-1 से बराबरी पर थी। इसके बाद भी भारतीय टीम को पेनाल्टी पर एक और गोल करने का मौका मिला जब हरमनप्रीत सिंह ने पेनाल्टी कॉर्नर को गोल में तब्दील करके भारत को पहले हॉफ तक 2-1 से लीड दिला दी।

दूसरे हॉफ में उतरने के बाद भारत को एक और पेनाल्टी कॉर्नर मिला। यह भारत के लिए मैच में चौथा पेनाल्टी कॉर्नर था। इसके साथ ही हरमनप्रीत ने एक और गोल दागकर न्यूजीलैंड को 2 गोल पीछे कर दिया। भारत का इस मैच में पेनाल्टी कनवर्जन रेट बहुत शानदार रहा।

हरमन थोड़ी देर बाद हैट्रिक का मौका मिला लेकिन वह कामयाब नहीं हो पाए। इसके बाद इस मैच का पहला फील्ड गोल करते हुए कीवी टीम ने वापसी करने में कामयाबी हासिल की। यह गोल तीसरे क्वार्टर से 2 मिनट पहले हुआ।

मैच के अंतिम क्षणों में मनप्रीत ने कुछ अच्छा प्रयास किया पर गोल में तब्दील नहीं कर पाए। न्यूजीलैंड ने अंतिम क्षणों में पेनाल्टी ली लेकिन भारतीय गोलकीपर ने बढ़िया बचाव किया। न्यूजीलैंड ने हालांकि एक और पेनाल्टी पर दावा कर दिया। यह कीवी टीम के लिए पेनाल्टी कॉर्नर नंबर 9 था। इस पर भी भारत ने बचाव किया। इसके साथ ही टोक्यो 2020 में भारत ने जीत के साथ शुरुआत की।

अब भारत को कल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबला करना है। भारत की ओलंपिक में मुश्किल पूल मिला है। कल का मुकाबला और भी चुनौतीपूर्ण है। इसी बीच ऑस्ट्रेलिया ने भी एक अन्य मैच में मेजबान जापान को 5-3 से मात दे दी।

Story first published: Saturday, July 24, 2021, 9:39 [IST]
Other articles published on Jul 24, 2021
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+