बार्सिलोना छोड़ने के बाद लियोन मेसी ने इस क्लब के साथ मिलाया हाथ
नई दिल्लीः केवल दो दिन पहले लियोनेल मेस्सी ने रोते हुए अपनी बचपन की टीम को विदाई दी थी। वे बार्सिलोना से कई यादें लेकर विदा हुए।
मेसी बार्सिलोना के महानतम फुटबॉलर में से एक थे लेकिन उनके चमकदार सफर का अंत तब हो गया जब क्लब की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं रही। 6 बार के बेलॉन डी ओर विजेता मेसी 1 जुलाई से एक फ्री एजेंट थे और जल्दी ही उनको एक क्लब मिलने की उम्मीद थी।
35 वर्षीय स्टार बार्सिलोना छोड़ने के बाद मंगलवार को पेरिस सेंट-जर्मेन (पीएसजी) में शामिल हो गए। मेसी ने दो साल का अनुबंध किया है।
पीएसजी ने मेसी के हवाले से कहा, "मैं पेरिस सेंट-जर्मेन में अपने करियर का एक नया अध्याय शुरू करने के लिए उत्साहित हूं।"
"क्लब के बारे में सब कुछ मेरी फुटबॉल महत्वाकांक्षाओं से मेल खाता है। मुझे पता है कि टीम और कोचिंग स्टाफ यहां कितने प्रतिभाशाली हैं। मैं क्लब और प्रशंसकों के लिए कुछ खास करने में मदद करने के लिए दृढ़ संकल्पित हूं।"
मेसी के आने से पीएसजी की यूरोपीय चैंपियंस लीग जीतने की महत्वाकांक्षा को बढ़ावा मिलेगा।
यह सांकेतिक है कि मेस्सी नंबर 30 जर्सी पहनेंगे - ये वही नंबर जो उन्होंने बार्सिलोना के साथ अपने पहले दो सीजन में पहना था।
मेस्सी अपनी पत्नी और तीन बच्चों के साथ दिन में एक निजी जेट से पेरिस पहुंचे, हवाईअड्डे के बाहर जमा हुए सैकड़ों समर्थकों का हाथ हिलाकर अभिवादन किया। बाद में उन्होंने उन दर्जनों प्रशंसकों का अभिवादन किया जो उनके होटल के कमरे की बालकनी के नीचे जमा थे।
नेमार और एमबीप्पे पहले से ही इतिहास के दो सबसे महंगे फ़ुटबॉल खिलाड़ी थे, और पीएसजी लाइन-अप में मेस्सी के आने से यह तिकड़ी क्लब के लिए अजेय बन सकती है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
