दक्षिण अफ्रीका ने 135 रनों से जीता सेंचुरियन टेस्ट, श्रृंखला में 2-0 की अजेय बढ़त

India vs South Africa 2nd Test Highlights: SA Beat India By 135 Runs, Win Series | वनइंडिया हिंदी
सेंचुरियन। दक्षिण अफ्रीका के सुपर स्पोर्ट पार्क मैदान पर खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच का आज पांचवा दिन है। पहले बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका ने अपनी पहली पारी में 335 रन बनाए। जवाब में टीम इंडिया पहली पारी में कप्तान विराट कोहली के शतक (153) की बदौलत 307 रन ही बना पाई। पहली पारी के आधार पर दक्षिण अफ्रीका को भारत पर 28 रनों की बढ़त हासिल हुई। भारत ने दक्षिण अफ्रीका को दूसरा पारी में 258 रनों पर समेट दिया। अफ्रीका को कुल 286 रनों की बढ़त हासिल हुई।
जीत के लिए 287 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया ने चौथे दिन का खेल खत्म होने तक 35 रन के स्कोर पर 3 विकेट गंवा दिए। टीम इंडिया ने ओपनर मुरली विजय (9)और के एल राहुल (4) के विकेट के साथ-साथ कप्तान विराट कोहली (5) का भी बेशकीमती विकेट गंवा दिया है।
LIVE CRICKET SCORE:-
- बुमराह दो रन बनाकर आउट, लुंगी गिडी ने डेब्यू मैच में 6 विकेट लिए
- दक्षिण अफ्रीका ने 135 रनों से जीता सेंचुरियन टेस्ट, श्रृंखला में 2-0 की अजेय बढ़त
- मोहम्मद शमी के रूप में टीम इंडिया को 9वां झटका लगा, लुंगी गिडी ने पांच विकेट लिए हैं।
- टीम इंडिया को 8वां झटका, रोहित शर्मा 47 रन बनाकर आउट
- टीम इंडिया ने 7 विकेट गंवा कर 137 रन बना लिए हैं।
- रोहित शर्मा (43 रन) और मोहम्मद शमी (24 रन) क्रीज पर हैं
- भारत का स्कोर 100 रन के पार पहुंच गया है, अब तक 7 विकेट टीम इंडिया ने खोए हैं।
- लुंगी गिडी ने अब तक दूसरी पारी में चार अहम विकेट झटके हैं
- आर अश्विन 6 गेंदों में 3 रन बनाकर आउट हुए, लुंगी गिडी ने इनको अपना शिकार बनाया।
- हार्दिक पांड्या महज 6 रन बनाकर आउट हुए, लुंगी गिडी ने इन्हें पवेलियन भेजा।
- इसके बाद पार्थिव पटेल भी 19 रन बनाकर रवाडा की गेंद पर आउट हुए।
- पुजारा पहले ऐसे भारतीय बल्लेबाज हैं जो एक टेस्ट की दोनों पारियों में रन आउट हुए हैं।
- सबसे पहले चेतेश्वर पुजारा 19 रन बनाकर आउट हुए।
- पांचवें दिन का खेल शुरू होते ही भारतीय टीम को शुरूआती झटके लगे हैं, एक के बाद एक तीन विकेट भारतीय टीम ने खो दिए।
- चौथे दिन का खेल खत्म होने तक चेतेश्वर पुजारा (11*), पार्थिव पटेल (5*) रन बनाकर नाबाद क्रीज पर थे।
Story first published: Thursday, January 18, 2018, 9:41 [IST]
Other articles published on Jan 18, 2018
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
