Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

जानिए आखिर क्यों मुंबई इंडियंस की टीम है IPL की सबसे बेहतरीन टीम

नई दिल्ली। आईपीएल के पहले प्लेऑफ में मुंबई इंडियंस की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया है। मुंबई की टीम ने दिल्ली कैपिटल्स की टीम को इस मैच में ना सिर्फ हराया बल्कि क्रिकेट के हर क्षेत्र में अपनी क्षमता को साबित किया और बताया कि आखिर क्यों वो आईपीएल को जीतने का माद्दा रखते हैं। टीम के बल्लेबाजों ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 200 रन बोर्ड पर लगाए, तो टीम के गेंदबाजों ने दिल्ली को मैच में किसी भी वक्त हावी नहीं होने दिया और मैच को एकतरफा कर दिया।

हर क्रम पर बल्लेबाजों का दबदबा

हर क्रम पर बल्लेबाजों का दबदबा

मुंबई की बल्लेबाजी की बात करें तो टीम के सलामी बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक जबरदस्त फॉर्म में हैं और टीम को मजबूत शुरुआत दे रहे हैं। मध्य क्रम में टीम के पास सूर्यकुमार यादव और इशान किशन हैं जो कि इस पूरे सीजन में लगातार अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं। हालांकि टीम के कप्तान रोहित शर्मा अपनी फॉर्म से जूझ रहे हैं, लेकिन हर किसी को पता है कि वह उस स्तर के खिलाड़ी हैं कि अगर उनका बल्ला चला तो वह मैच को अकेले दम पर जिताने का माद्दा रखते हैं। मध्य क्रम के बात बेहतरीन फिनिशर और स्लॉग ओवर में बड़े शॉट लगाने के मामले में हार्दिक पांड्या और केरून पोलार्ड लगातार आतिशी बल्लेबाजी कर रहे हैं। लिहाजा टीम की बल्लेबाजी हर स्तर पर बेहतरीन प्रदर्शन कर रही है।

बेहतरीन गेंदबाजी स्क्वॉड

बेहतरीन गेंदबाजी स्क्वॉड

टीम के गेंदबाजों की बात करें तो टीम के पास जसप्रीत बुमराह और ट्रेंट बोल्ट जैसी पेस बैटरी है जिनके सामने इस सीजन में बल्लेबाजों के लिए रन बनाना बहुत ही मुश्किल रहा है। दोनों ही लगातार अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं। रनों की रफ्तार को कम करने के लिए क्रुनाल पांड्या, नाथ कूल्टर नाइल राहुल चहर अच्छी भूमिका निभा रहे हैं। वहीं केरून पोलार्ड भी गेंद से अहम भूमिका निभा रहे हैं।

आंकड़ों पर डालते हैं नजर आखिर क्यों मुंबई है चैंपियन टीम

आंकड़ों पर डालते हैं नजर आखिर क्यों मुंबई है चैंपियन टीम

सर्वाधिक रन बनाने वाले पांच बल्लेबाजो में (आंकड़े पहले प्लेऑफ तक के हैं)

इशान किशन 13 मैच 483 रन, 53.66 का औसत, 44.17 का स्ट्राइक रेट (रैंक 4)

क्विंटन डी कॉक 15 मैच 483 रन, 37.15 औसत, 139.59 का

स्ट्राइक रेट (रैंक )

सूर्य कुमार यादव 15 मैच 461 रन, 41.90 औसत, 148.23 स्टाइक रेट

गेंदबाजी

जसप्रीत बुमराह- 14 मैच, 27 विकेट, इकोनॉमी 6.71, रैंक- 1

ट्रेंट बोल्ट- 14 मैच, 22 विकेट, इकोनॉमी-8, रैंक- 3

सर्वाधिक छक्के

इशान किशन- 29, रैंक- 1

हार्दिक पांड्या- 26 , रैंक- 3

पोलार्ड- 22, रैंक-9

क्विंटन डी कॉक- 21 , रैंक -10

सर्वाधिक मेडन

ट्रेंट बोल्ट- 14 मैच, 3 मेडन ओवर, रैंक- 1

जसप्रीत बुमराह- 14 मैच, 2 मेडन ओवर, रैंक- 2

सर्वाधिक स्ट्राइक रेट

केरून पोलार्ड- 15 मैच, 190.44, रैंक- 1

हार्दिक पांड्या- 182.89, रैंक- 2

सूर्य कुमार यादव- 148.23, रैंक- 10

गेंदबाजी में सबसे अच्छा औसत

जसप्रीत बुमराह- 14 मैच, औसत 13.92

ट्रैंट बोल्ट- 14 मैच, 19.40, रैंक- 9

Story first published: Friday, November 6, 2020, 12:02 [IST]
Other articles published on Nov 6, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+