ऋषभ पंत निकले कोरोना पाॅजिटिव, दोस्तों के साथ मस्ती करना पड़ा भारी
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम अब इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेलने जा रही है। सीरीज 4 अगस्त से शुरू होगी, लेकिन उससे पहले जो खबरें सामने आ रही हैं वो चिंता का विषय बन चुकी हैं। दरअसल, खिलाड़ी अभी इंग्लैंड में ही हैं जो सीरीज शुरू होने से पहले छुट्टियां मना रहे हैं। इस बीच खबर सामने आई है कि युवा विकेटकीपर ऋषभ पंत कोरोना पाॅजिटिव पाए गए हैं।

दोस्तों के साथ मस्ती करना पड़ा भारी
ऐसा माना जा रहा है कि पंत को यूके में दोस्तों के सात मस्ती करना भारी पड़ गया है। दरअसल, हुआ ऐसा कि 29 जून को पंत अपने दोस्तों के साथ यूरो कप का मुकाबला देखने के लिए वेम्बली स्टेडियम में गए थे। यह मैच इंग्लैंड और जर्मनी के बीच खेला गया था। इस दाैरान पंत ने कई तस्वीरें भी लीं, जिसमें साफ दिखा कि वह भीड़ में शामिल रहे। हो सकता है कि यहां जाना उनके लिए भारी पड़ा हो, क्योंकि बीसीसीआई ने भी एक मेल भेजते हुए साफ कहा कि खिलाड़ियों को विंबलडन और यूरो कप के मुकाबले देखने के लिए नहीं जाना चाहिए था।

जय शाह ने मेल भेजकर जताई आपत्ति
बीसीसीआई सचिव जय शाह ने खिलाड़ियों के बाहर घूमने पर आपत्ति जताई है। उन्होंने मेल भेजते हुए खिलालड़ियों को सावधान किया। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को अपनी सुरक्षा को लेकर सतर्क रहना होगा। जय शाह ने अपने लेटर में खिलाड़ियों को कहा है कि भले ही उनको वैक्सीन लग गई हो पर ये ध्यान रहे कि कोविशील्ड भी केवल वायरस के प्रति सुरक्षा ही मुहैया कराती है, इसके प्रति पूरी तरह इम्यूनिटी पैदा नहीं करती। शाह ने यह भी कहा कि भारतीय खिलाड़ियों को हाल ही में सम्पन्न हुए विंबलडन और यूरो चैम्पियनशिप को देखने से बचना चाहिए था।

इंग्लैंड में ही ठहर गई थी टीम
बता दें कि आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में न्यूजीलैंड से हार खाने के बाद टीम इंडिया इंग्लैंड में ही ठहर गई थी। ऐसे में खिलाड़ियों को 20 दिन की छुट्टी रही, लेकिन इस दाैरान खिलाड़ियों ने बाहर घूमना बंद नहीं किया। अब खिलाड़ी 20 जुलाई को एक काउंटी मैच खेलेंगे जो तीन दिवसीय प्रैक्टिस मैच होगा। लेकिन इससे पहले सभी खिलाड़ियों को निगरानी में रखा जाएगा, जबकि पाॅजिटिव आए दो खिलाडियों को अलग किया जाएगा। जैसे ही वह ठीक होंगे उन्हें टीम में शामिल कर लिया जाएगा।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
