इस क्रिकेटर की पत्नी को मिली रेप की धमकी, PM मोदी से लगाई मदद की गुहार
नई दिल्ली। अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण आखिरकार 5 अगस्त को भव्य भूमि पूजन के साथ शुरू हो चुका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राम मंदिर भूमि पूजन के भव्य अनुष्ठानों में भाग लेने के लिए अयोध्या का दौरा किया। उनके साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित देश भर के कई प्रतिष्ठित व्यक्ति थे। इस ऐतिहासिक पल पर सभी देशवासियों ने खुशी व्यक्त की, लेकिन जब क्रिकेटर मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां ने प्रतिक्रिया दी कुछ कट्टरपंथियों ने उनपर भड़ास निकालते हुए जान से मारने और रेप करने की धमकी दी। कट्टरपंथियों के गुस्से का शिकार हुईं हसीन जहां अब डर में हैं और उन्होंने मामले को संज्ञान में लाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से गुहार लगाई है।

मदद के लिए लगाई गुहार
हसीन जहां ने शनिवार इंस्टाग्राम पर लिखा, '' 5 अगस्त को जब अयोध्या में श्रीराम मंदिर का भूमिपूजन हुआ तो मैंने देश के समस्त हिन्दू समाज को मुबारकबाद दिया क्योंकि हिन्दू समाज भी हम मुस्लिम समाज के त्योहारों पर हमें बधाई देता है। लेकिन कुछ कट्टरपंथियों को यह नागवार गुजरा और उन्होंने मुझे सोशल मीडिया पर गालियां, जान से मारने व रेप तक करने की धमकियां दी। देश की PM श्री नरेन्द्र मोदी जी,गृहमंत्री श्री अमित शाह जी,मुख्यमंत्री सुश्री ममता बनर्जी जी तथा मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी से अनुरोध है कि प्रशासन को इस मामले पर संज्ञान लेने का आदेश दें। हम सर्वधर्म समभाव रखने वाले देश के निवासी हैं, जहां ऐसी बात बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है और इससे मैं बेहद दुखी हूं।''
|
राम मंदिर के निर्माण पर हसीन ने जताई थी खुशी
बता दें कि राम मंदिर के निर्माण पर हसीन जहां ने खुशी जताते हुए इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा की थी। हसीन जहां इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर करते हुए शांति बनाए रखने का संदेश देते दिखीं, लेकिन मुस्लिम धर्म के लोगों को यह बात बिल्कुल पसंद नहीं आई और उन्होंने गलत शब्दों का प्रयोग करने में कोई परहेज नहीं किया। वैसे हसीन जहां फनी वीडियो या अपने कुछ बयानों को लेकर चर्चा में रहती हैं। लेकिन राम मंदिर के निर्माण के माैके पर उन्होंने खुशी व्यक्त की जिसपर हिंदू वर्ग के लोगों ने उनकी जमकर तारीफ की। हसीन जहां ने फोटो शेयर करते हुए लिखा- श्री राम मंदिर के भूमि पूजन की सभी को मुबारकबाद और अब सब देशवासियों को मिल-जुलकर भाईचारे के संकल्प के साथ, देश को विश्व शक्ति बनाना है। इंशाल्लाह
मिली थी रेप की धमकी
हसीन जहां की इस पोस्ट की जहां हिंदू वर्ग के लोगों ने जमकर तारीफ की तो वहीं मुस्लिम वर्ग के लोगों ने उन्हें जान से मारने और रेप की धमकी दी थी। हसीन मुस्लिम धर्म से हैं, इसी कारण कुछ लोग उनपर भड़कते हुए नजर आए। बता दें कि हसीन जहां ने शमी पर मैच फिक्सिंग, घरेलू हिंसा और दूसरी महिलाओं के साथ संबंध रखने के आरोप लगाए थे। दोनों लंबे समय से एक-दूसरे से अलग रह रहे हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
