Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

छोटा बच्चा भीम यादव है वीरेंद्र सहवाग का हीरो, जानिए क्या है स्पेशल वजह?

नई दिल्ली। पूर्व भारतीय विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग सोशल मीडिया पर किस तरह एक्टिव रहते हैं ये हम सब जानते हैं। अपने मजाकिया ट्वीट्स के अलावा सहवाग अच्छे व नेक काम करने वालों का हौसला अफजाई करते रहते हैं।

एक बार फिर से सहवाग ने अपने एक ट्वीट से फैंस का दिल जीत लिया। सहवाग ने रविवार को ट्विटर पर लोगों के अपने 'हीरो' से मिलवाया है।

सहवाग ने ट्वीट किया- मिलिए भीम यादव, सच्चे हीरो से, जिसने तेज गति से दौड़ रही ट्रेन को टूटी पटरी पार करने से पहले ही रोक लिया। ड्राइवर का ध्यान खींचने के लिए भीम ने अपनी शर्ट उतार ली और उसे जोर-जोर से लगातार लहराने लगा। आखिरकार ड्राइवर ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोक ली। मेरा हीरो!

सहवाग का ये ट्वीट लोगों को खूब पसंद आ रहा है। ट्विटर पर लोग उनके इस पोस्ट के कमेंट में उनके हीरो की तारीफ कर रहे हैं। बता दें कि सहवाग भारतीय सेना के जवानों के लिए हमेशा लोगों से आग्रह करते रहते हैं कि उन्हें जहां भी देखें सम्मान दें!

Story first published: Sunday, December 24, 2017, 15:12 [IST]
Other articles published on Dec 24, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+